Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य प्रदेश में बने चक्रवाती सर्कुलेशन के असर से शुक्रवार को कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात (ठनका) होने की संभावना बताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे देखते हुए रांची सहित 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें रांची, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। इन इलाकों में तेज हवा के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है।

