AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Jamtara : राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर जामताड़ा जिले के गुहियाजोरी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जीत को विकास तथा राष्ट्रवाद की जीत बताया।

महागठबंधन में फूट, एनडीए एकजुट : प्रिया सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता प्रिया सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है, जबकि महागठबंधन के भीतर मतभेद और फूट साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

विकास और राष्ट्रवाद की जीत : चिंतामणि भंडारी

फतेहपुर प्रखंड के पूर्व बिससूत्री अध्यक्ष एवं भाजपा नेता चिंतामणि भंडारी ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की जीत है। उन्होंने कहा कि एनडीए का एजेंडा हमेशा स्पष्ट रहा है और जनता का विश्वास लगातार गठबंधन के प्रति बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड की आवाज बुलंद करेंगे नाथवानी : ब्रजलाल चौधरी

बिन्थापाथर मंडल के उपाध्यक्ष ब्रजलाल चौधरी ने कहा कि परिमल नाथवानी राज्यसभा में झारखंड की समस्याओं और जनभावनाओं को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव का लाभ राज्य के विकास में मिलेगा और झारखंड की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।

कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

जश्न समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह, निवर्तमान जिला महामंत्री मितेश साह, निवर्तमान जिला मंत्री राजेश यादव, भाजपा नेता निपेन सिंह, रंजीत यादव, अमर यादव, रंजीत राणा, फनीभूषण मंडल, लखन पंडित, गुरुपद पंडित, बिष्णु चौधरी, भगीरथ पंडित, मनोरंजन सोरेन, पवन वर्मा, आस्तिक भंडारी, अन्नाहरी पंडित सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और राज्यसभा चुनाव में मिली जीत पर खुशी व्यक्त की। उपस्थित नेताओं ने इसे संगठन की एकता और जनता के विश्वास का परिणाम बताया।

Also Read : झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More