Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राज्यसभा चुनाव : सीट शेयरिंग पर आज होगी बड़ी बैठक, कांग्रेस प्रभारी करेंगे सीएम हेमंत से मुलाकात
    झारखंड

    राज्यसभा चुनाव : सीट शेयरिंग पर आज होगी बड़ी बैठक, कांग्रेस प्रभारी करेंगे सीएम हेमंत से मुलाकात

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 29, 2026Updated:May 29, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। विधानसभा में मौजूदा विधायकों के आंकड़े देखें तो राज्यसभा की दोनों सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में जाती दिख रही हैं। लेकिन इसके लिए गठबंधन के भीतर एकजुटता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। इसी वजह से अब कांग्रेस भी पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा फैसला निकल सकता है। बैठक में कांग्रेस नेता और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लु भट्टी विक्रमार्क भी शामिल होंगे। कांग्रेस नेतृत्व की कोशिश है कि गठबंधन के भीतर सहमति बनाकर झामुमो और कांग्रेस को एक-एक सीट दी जाए।

    कांग्रेस आलाकमान का संदेश लेकर आएंगे नेता

    सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आलाकमान का संदेश भी देगा। साथ ही कांग्रेस नेता अपने तर्कों के जरिए मुख्यमंत्री को इस बात के लिए राजी करने की कोशिश करेंगे कि राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को दी जाए। प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहले भी साफ तौर पर कह चुके हैं कि कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट पर अपना मजबूत दावा रखती है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों से भी बातचीत करेंगे। इसमें राजद और वाम दल शामिल हैं। कांग्रेस की कोशिश है कि चुनाव से पहले गठबंधन के भीतर किसी तरह का मतभेद सामने न आए। के राजू ने उम्मीद जताई है कि सभी सहयोगी दल बातचीत के जरिए सहमति बना लेंगे।

    कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में

    राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस के भीतर दावेदारों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में बताए जा रहे हैं। पार्टी इस बार सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रही है। यही वजह है कि अलग-अलग समाज और क्षेत्रों से नेताओं के नामों पर विचार किया जा रहा है।

    शहजादा अनवर ने फिर ठोकी दावेदारी

    दिलचस्प बात यह है कि साल 2020 में राज्यसभा चुनाव लड़ चुके शहजादा अनवर ने एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर खुद को उम्मीदवार बनाने की मांग की है। हालांकि पिछली बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार वे फिर से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

    विधानसभा में सत्तापक्ष का गणित मजबूत

    विधानसभा में संख्या बल की बात करें तो इंडिया गठबंधन की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है।

    पार्टीविधायकों की संख्या
    झामुमो34
    कांग्रेस16
    राजद04
    माले02
    कुल56

    इसी संख्या बल के आधार पर माना जा रहा है कि अगर गठबंधन एकजुट रहा तो दोनों सीटों पर उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

    Also Read : रांची के 323 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की बदलेगी तस्वीर, गांवों में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था

    Congress Hemant Soren India Alliance Jharkhand Politics Jharkhand Rajya Sabha election Jmm K. Raju Keshav Mahato Kamlesh Mallu Bhatti Vikramarka Rajesh Thakur Rajya Sabha Seat Sharing Subodhkant Sahay
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के 323 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की बदलेगी तस्वीर, गांवों में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था
    Next Article पलामू में सहायक शिक्षक की निर्मम ह’त्या, शराब पिलाकर रेत डाला गला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.