Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड का मौसम लगातार करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने 9 मई को राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी और बोकारो में ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बादल छाए रहने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 14 मई तक पूरे झारखंड में दोपहर के बाद आकाश में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाएं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

    साइक्लोनिक सर्कुलेशन से कई जिलों में बारिश

    साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से शुक्रवार को रांची में करीब 2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जमशेदपुर में लगभग 5 मिमी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश चाईबासा में 25 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं देर रात कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजधानी रांची के तापमान में गुरुवार की तुलना में हल्की गिरावट देखी गई। रांची का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    Also Read : जमशेदपुर में दरिंदगी : स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा का मिला श’व, रेप के बाद ह’त्या की आशंका

    Bokaro weather Breaking news Cyclonic Circulation hailstorm warning Hazaribagh Weather imd alert Jharkhand weather Khunti weather lightning alert orange alert rainfall in Jharkhand. Ramgarh weather Ranchi weather state weather update strong winds Thunderstorm Weather Alert weather forecast Yellow Alert
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दरिंदगी : स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा का मिला श’व, रेप के बाद ह’त्या की आशंका
    Next Article हजारीबाग में 39 पुलिस अफसरों का तबादला… देखें लिस्ट

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.