Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जमशेदपुर में दरिंदगी : स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा का मिला श’व, रेप के बाद ह’त्या की आशंका
    क्राइम

    जमशेदपुर में दरिंदगी : स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा का मिला श’व, रेप के बाद ह’त्या की आशंका

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुष्कर्म
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के परिसर में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ। जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ स्थानीय लोग स्कूल के पास से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर स्कूल परिसर के अंदर पड़े एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक किशोरी का शव है। इसके बाद तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को सूचना दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस, इलाके को किया सील

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर सील कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मृतका की उम्र लगभग 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह लड़की कल शाम से ही लापता थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़की के शरीर पर घसीटे जाने और हाथापाई के निशान पाए गए हैं। स्थिति को देखते हुए लोगों ने आशंका जताई है कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

    लोगों में आक्रोश, जांच तेज करने की मांग

    घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। परिजन और स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग कर रहे हैं। कई लोग इसे बेहद दर्दनाक और गंभीर घटना बता रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाने की तैयारी कर रही है, ताकि मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें और जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

    Also Read : जेटेट भाषा विवाद पर बड़ा फैसला, सरकार ने बनाई पांच मंत्रियों की समिति

    Body Recovered Breaking news Crime news Dog Squad forensic team jamshedpur Jharkhand news local outrage minor girl murder suspicion Parsudih police investigation rape suspicion school campus. shocking incident Sopodera student death Suspicious death
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेटेट भाषा विवाद पर बड़ा फैसला, सरकार ने बनाई पांच मंत्रियों की समिति
    Next Article झारखंड के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Related Posts

    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.