Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saran : छपरा-सीवान एनएच पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार फ्लाईओवर के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रक और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार सवार थे, जो रसूलपुर से खैरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बनवार फ्लाईओवर के समीप सामने से आ रहे ट्रक से उनकी गाड़ी की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में दो बाराती भी सवार थे, जो इस हादसे की चपेट में आ गए।

    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में आर्केस्ट्रा पार्टी के महिला और पुरुष कलाकार शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

    Also Read : जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा, कोयला लदा ट्रक और मिनी हाइवा पकड़ाया

    Horrific Road Accident on Highway: Three Tragically Killed Over Half a Dozen Injured आधा दर्जन से अधिक घायल सड़क हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में खनन संकट गहराया, 70% माइंस-क्रशर पर बंदी का खतरा
    Next Article गोड्डा में हैवान बना पति, दो मासूमों के सामने पत्नी को गड़ासे से काट डाला

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : RSS मुख्यालय बम हमला अपडेट; कहां तक पहुंचा जांच का दायरा?

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    Latest Posts

    रांची : RSS मुख्यालय बम हमला अपडेट; कहां तक पहुंचा जांच का दायरा?

    June 22, 2026

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.