Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा, कोयला लदा ट्रक और मिनी हाइवा पकड़ाया
    झारखंड

    जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा, कोयला लदा ट्रक और मिनी हाइवा पकड़ाया

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 8, 2026Updated:May 8, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झारखंड के धनबाद जिले में अवैध कोयला खनन का मामला एक बार फिर सामने आया है। बाघमारा थाना क्षेत्र के जमुनिया नदी और उसके आसपास इन दिनों कई जगहों पर धड़ल्ले से अवैध कोयला खनन किए जाने की शिकायत मिल रही थी। लगातार हो रही खुदाई से जमुनिया नदी के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है। जमुनिया नदी और जंगल को बचाने की मांग को लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बाद प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन सक्रिय हुआ।
    गुप्त सूचना के आधार पर माटीगढ़ा डैम कॉलोनी स्थित एलपीजी गैस गोदाम के पास सड़क मार्ग पर बीसीसीएल प्रबंधन, बाघमारा पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने छापा मारकर अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध कोयला लदा, एक ट्रक और एक मिनी हाइवा जब्त किया गया।

    टीम को देखते ही भागने लगे चालक

    छापेमारी टीम को देखते ही दोनों वाहनों के चालक भागने लगे। इस दौरान मिनी हाइवा चालक को सीआईएसएफ जवानों ने पकड़ लिया और उसे बाघमारा पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। भागने की कोशिश में ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया। बाद में क्रेन मशीन की मदद से उसे बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। वाहन को थाना ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

    प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी

    समाचार लिखे जाने तक बीसीसीएल ब्लॉक-टू क्षेत्रीय प्रबंधन और सीआईएसएफ की ओर से बाघमारा थाना में लिखित शिकायत देने की प्रक्रिया चल रही थी। बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुनिया नदी और आसपास के इलाकों में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा है। लगातार हो रही खुदाई से नदी की धारा और पर्यावरण पर असर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से अवैध खनन पर स्थायी रोक लगाने की मांग की है।

    Also Read : झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती, JSSC ने जारी किया स्नातक स्तरीय नोटिफिकेशन
    Baghmara News Baghmara Police BCCL CISF Action coal mafia Coal Smuggling coal transportation Dhanbad News Dhanbad Police illegal coal mining Illegal Mining Jamunia River jharkhand crime news Jharkhand news latest Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती, JSSC ने जारी किया स्नातक स्तरीय नोटिफिकेशन
    Next Article मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.