Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 May, 2026 ♦ 9:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग कोषागार घोटाला में CID की कार्रवाई तेज, SIT ने एक और आरोपी दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग कोषागार घोटाला में CID की कार्रवाई तेज, SIT ने एक और आरोपी दबोचा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CID
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : हजारीबाग कोषागार से अवैध राशि निकासी मामले में CID की जांच लगातार तेज हो रही है। झारखंड सरकार के निर्देश पर गठित SIT ने इस कांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। CID से मिली जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को सौरभ कुमार सिंह (31) को हजारीबाग के हीराबाग चौक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले का निवासी है और फिलहाल हजारीबाग में रह रहा था। जांच में उसकी भूमिका संदिग्ध पाई गई थी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

    करोड़ों रुपये पहले ही किए जा चुके हैं फ्रीज

    जांच के दौरान आरोपी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) खाते में बड़ी रकम का पता चला। पूर्व अनुसंधानकर्ता द्वारा उसके खाते में जमा 1 करोड़ 50 लाख रुपये के फिक्स डिपॉजिट और 18 लाख 86 हजार 467 रुपये को फ्रीज कर दिया गया है। पुलिस ने सौरभ के पास से एक होंडा मोटरसाइकिल (नंबर JH02BU0844), मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड जब्त किया है। इन सभी की जांच की जा रही है।

    गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला

    यह मामला लोहसिंगना थाना कांड संख्या 32/2026 से जुड़ा है, जिसे बाद में CID थाना कांड संख्या 05/26 के रूप में दर्ज किया गया। इसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। मामला सरकारी कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित है, जिसे गंभीर आर्थिक अपराध माना जा रहा है।

    पहले से 5 आरोपी जेल में

    इससे पहले इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इनमें शंभू कुमार, काजल कुमारी, रजनीश कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह, खुशबू सिंह और धीरेन्द्र सिंह शामिल हैं। CID अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। SIT टीम बैंक खातों, लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों की गहन पड़ताल कर रही है। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    Also Read : 2 दर्जन से ज्यादा मामलों में वांटेड TSPC का सब जोनल कमांडर अरविंद जी गिरफ्तार, हथियार और गोलियां जब्त

    CID Intensifies Action in Hazaribagh Treasury Scam; SIT Apprehends Another Accused SIT ने एक और आरोपी दबोचा हजारीबाग कोषागार घोटाला में CID की कार्रवाई तेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article2 दर्जन से ज्यादा मामलों में वांटेड TSPC का सब जोनल कमांडर अरविंद जी गिरफ्तार, हथियार और गोलियां जब्त
    Next Article बंगाल में खिला कमल, पीएम मोदी बोले- जनशक्ति की ऐतिहासिक जीत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अलर्ट : बिना अनुमति कॉपी-स्कैनिंग पर रोक, अफसरों पर कड़ी नजर

    May 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के छात्र ने की खुद’कुशी, कमरे में मिला सु’साइड नोट

    May 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ड्रोन तकनीक से सशक्त हुई धनबाद पुलिस, हाईटेक निगरानी की शुरुआत

    May 4, 2026
    Latest Posts

    बंगाल में अलर्ट : बिना अनुमति कॉपी-स्कैनिंग पर रोक, अफसरों पर कड़ी नजर

    May 4, 2026

    सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के छात्र ने की खुद’कुशी, कमरे में मिला सु’साइड नोट

    May 4, 2026

    ड्रोन तकनीक से सशक्त हुई धनबाद पुलिस, हाईटेक निगरानी की शुरुआत

    May 4, 2026

    बंगाल में खिला कमल, पीएम मोदी बोले- जनशक्ति की ऐतिहासिक जीत

    May 4, 2026

    हजारीबाग कोषागार घोटाला में CID की कार्रवाई तेज, SIT ने एक और आरोपी दबोचा

    May 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.