Joharlive Desk : पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा को मिल रही बढ़त पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस जनादेश को जनता का स्पष्ट समर्थन बताते हुए भाजपा की नीतियों और नेतृत्व की खुलकर सराहना की है। यह प्रतिक्रिया उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए दी। चंपाई सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा कि कभी अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था-“अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।” उन्होंने कहा कि आज पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक भाजपा का प्रभाव दिखाई दे रहा है, जो एक बड़े जनादेश का संकेत है।
किसी जमाने में अरब सागर के तट पर अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था – “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।”
आज पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक, भाजपा का एकछत्र राज है। सुशासन के मुद्दे पर केंद्र में तीन बार एवं अधिकतर राज्यों में सरकार बना चुकी भाजपा को मिल… pic.twitter.com/Rr7SxICjUK
— Champai Soren (@ChampaiSoren) May 4, 2026
BJP के समर्थन को बताया ऐतिहासिक
उन्होंने आगे कहा कि सुशासन के मुद्दे पर केंद्र में लगातार तीन बार और कई राज्यों में सरकार बनाने वाली भाजपा को मिल रहा जन-समर्थन अभूतपूर्व है। उनके अनुसार यह जनादेश जनता के भरोसे और स्थिर नेतृत्व का परिणाम है। अपने पोस्ट में चंपाई सोरेन ने बांग्लादेशी घुसपैठ और तुष्टिकरण की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे आधार पर सत्ता पाने वालों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल अब विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु समेत देशभर की जनता को शुभकामनाएं भी दीं।
Also Read : 16 साल पुराने सड़क जाम केस में बड़ा फैसला : कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को 1 साल की सजा, तुरंत मिली जमानत


