Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»रांची में TPC संगठन के दो उग्रवादी गिरफ्तार, 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
    Uncategorized

    रांची में TPC संगठन के दो उग्रवादी गिरफ्तार, 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkMay 1, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए TPC संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। यह मामला 17 अप्रैल 2026 का है, जब ओरमांझी क्षेत्र के एक व्यवसायी से TPC के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। इस संबंध में पहले ओरमांझी थाना में मामला दर्ज किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली के नेतृत्व में गठित इस टीम ने तकनीकी मदद से छापेमारी की कार्रवाई की।

    छापेमारी के दौरान ईरबा गोलचक्कर के पास शालीमार नर्सरी के नजदीक दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरुण जी और सोनू उरांव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान समरित गंझू के बैग से एक देसी कट्टा, मैगजीन, दो मोबाइल, एक राउटर, दो सिम कार्ड, एक पावर बैंक और चार डेटा केबल बरामद किए गए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ओरमांझी, हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा के व्यवसायियों से धमकी देकर लेवी वसूलने का काम करते थे।

    गिरफ्तार समरित गंझू का आपराधिक इतिहास भी लंबा है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, धमकी और आर्म्स एक्ट से जुड़े केस शामिल हैं। पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को लेकर अलग से एक और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को रांची पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे इलाके में सक्रिय उग्रवादी नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंची है।

    Also Read : रांची में नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद: डीसी ने दिए फर्जी परीक्षार्थियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    Current News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news police ranchi Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलरी दुकान संचालक सहित 4 गिरफ्तार
    Next Article झारखंड मैट्रिक टॉपर सन्नी को BJP ने दिया 1 लाख का इनाम, प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    Latest Posts

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.