Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड मैट्रिक टॉपर सन्नी को BJP ने दिया 1 लाख का इनाम, प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित
    झारखंड

    झारखंड मैट्रिक टॉपर सन्नी को BJP ने दिया 1 लाख का इनाम, प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkMay 1, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BJP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र सन्नी कुमार वर्मा को BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सम्मानित किया। उन्होंने अपने वादे के अनुसार सन्नी को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी, ताकि वह आगे की पढ़ाई बेहतर तरीके से कर सकें। यह सम्मान समारोह भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया। आदित्य साहू ने बताया कि सन्नी ने रांची के सेंट अलोयसियस हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा में 498 अंक यानी 99.60% हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। सन्नी रांची के मधुकम इलाके के रहने वाले हैं। उनके पिता ब्रजेश कुमार वर्मा कपड़े की दुकान में काम करते हैं और रात में नाइट गार्ड की नौकरी भी करते हैं। परिवार एक छोटे से किराए के घर में रहता है, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद सन्नी ने यह बड़ी सफलता हासिल की।

    आदित्य साहू ने कहा कि सन्नी की मेहनत और संघर्ष समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी हमेशा प्रयासरत है और उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में ऐसा माहौल बना है, जहां सामान्य परिवारों के बच्चे भी मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। अगर ऐसे छात्रों को समय पर सहयोग मिले, तो वे देश और समाज का नाम रोशन कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सफलता केवल मेहनत और लगन से मिलती है, बिना प्रयास के कुछ हासिल नहीं होता। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं आदित्य साहू ने बताया कि बाकी दो टॉपर्स को भी जल्द ही 1-1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

    Also Read : रांची में TPC संगठन के दो उग्रवादी गिरफ्तार, 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

    Current News jharkhand Jharkhand BJP Jharkhand metric topper Jharkhand news Johar Live Latest news Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में TPC संगठन के दो उग्रवादी गिरफ्तार, 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सराहा शांभवी का जज्बा, कहा- झारखंड की बेटियों ने देश भर में लहराया परचम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.