Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधानसभा क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलरी दुकान संचालक सहित 4 गिरफ्तार
    झारखंड

    विधानसभा क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलरी दुकान संचालक सहित 4 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2026Updated:May 1, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरिया टोली में एक बंद घर में हुई चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने इस मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलरी दुकान संचालक सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से भारी मात्रा में सोना, नकद रुपये और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 26 अप्रैल की रात अंजु तिग्गा के बंद घर में अज्ञात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में विधानसभा थाना में मामला दर्ज कर जांच के लिए हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सबसे पहले प्रशांत कुमार पासवान को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ के दौरान अपने साथियों दीपक वर्मा और जीतू कुमार पाण्डेय के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की।

    चोरी का सोना खरीदने वाला दुकानदार भी गिरफ्तार

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी के आभूषण धुर्वा स्थित एसपी सन्स ज्वेलर्स के संचालक नितिश कुमार को बेचे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकानदार नितिश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 90 ग्राम सोना (बिस्किट और बाली), 1 लाख 5 हजार 70 रुपये नकद, एक लैपटॉप, दो गैस सिलेंडर, दो मोबाइल और एक टीवीएस स्कूटी बरामद की है।

    आरोपियों का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से जीतू कुमार पाण्डेय और प्रशांत पासवान का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। जीतू के खिलाफ जगरनाथपुर, अरगोड़ा और डोरंडा थाना में चोरी व अन्य धाराओं के तहत पहले से चार मामले दर्ज हैं। वहीं प्रशांत पासवान के खिलाफ भी डोरंडा थाना में मामला दर्ज है। इस छापेमारी दल में हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा, विधानसभा थाना प्रभारी गणेश कुमार यादव और पुन्दाग ओपी प्रभारी संजीव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

    1. दीपक वर्मा, न्यू पुन्दाग, रांची।
    2. जीतू कुमार पाण्डेय, सेल सिटी, न्यू पुन्दाग, रांची।
    3. प्रशांत पासवान उर्फ बोधा, सेल सिटी, रांची।
    4. नितिश कुमार (ज्वेलर), धुर्वा, रांची।

    Also read : जनगणना देश के विकास की आधारशिला: रांची उपायुक्त ने स्व-गणना फॉर्म भरकर किया अभियान का शुभारंभ

     

    Assembly Station Ranchi Gold Recovery Ranchi Jharkhand crime update ranchi news update Ranchi Police theft case solved झारखंड पुलिस सफलता रांची क्राइम न्यूज रांची पुलिस विधानसभा थाना चोरी सोना चोरी बरामद हटिया डीएसपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनगणना देश के विकास की आधारशिला: रांची उपायुक्त ने स्व-गणना फॉर्म भरकर किया अभियान का शुभारंभ
    Next Article रांची में TPC संगठन के दो उग्रवादी गिरफ्तार, 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.