Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में नई गाइडलाइन लागू: वंदे मातरम् से शुरू होंगे सरकारी कार्यक्रम, बिहार गीत से होगा समापन
    बिहार

    बिहार में नई गाइडलाइन लागू: वंदे मातरम् से शुरू होंगे सरकारी कार्यक्रम, बिहार गीत से होगा समापन

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन लागू कर दी है। अब हर सरकारी आयोजन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी। इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा और फिर कार्यक्रम आगे बढ़ेगा। अंत में बिहार राज्य गीत के साथ समापन किया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने सभी विभागों के प्रमुखों, पुलिस महानिदेशक, प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

    नई व्यवस्था के तहत सभी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी दिन की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ से होगी। इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा और फिर नियमित पढ़ाई-लिखाई का कार्य शुरू होगा। सरकार का कहना है कि यह निर्णय राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय गीत के सम्मान और उसके गायन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके आधार पर राज्य में यह व्यवस्था लागू की गई है।

    इधर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि सरकारी जमीन पर बने सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे, चाहे वे किसी के भी हों। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि तारापुर स्थित उनके घर की सीढ़ी भी प्रशासन द्वारा तोड़ी जा रही है, जो यह दर्शाता है कि कार्रवाई में कोई भेदभाव नहीं होगा। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अपने गृह जिला मुंगेर पहुंचे, जहां उन्होंने असरगंज प्रखंड के बैजलपुर गांव में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना और जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

    Also Read : पटना में गंगा किनारे बुलडोजर कार्रवाई तेज, 35 अवैध पक्के मकान जमींदोज

     

    Bihar Bihar sarkar CM Samrat Choudhary Current News Johar Live Latest news Today's News Vande Mataram
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात राहुल दुबे गैंग का गुर्गा अनीस चढ़ा पतरातू पुलिस के हत्थे, तुर्की निर्मित 9 एमएम पिस्टल जब्त
    Next Article PM मोदी की रैली से पहले जगद्दल में भड़की भीषण हिंसा; बमबाजी और फायरिंग से दहली सियासत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.