Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»देश»तनाव के बीच भारत पहुंचा तेल टैंकर ‘देश गरिमा’, 31 भारतीय नाविकों समेत सुरक्षित वापसी
    देश

    तनाव के बीच भारत पहुंचा तेल टैंकर ‘देश गरिमा’, 31 भारतीय नाविकों समेत सुरक्षित वापसी

    Promita DeyBy Promita DeyApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेल टैंकर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय तेल टैंकर देश गरिमा सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत पहुंच गया है। यह जहाज बड़ी मात्रा में कच्चा तेल लेकर भारत के लिए रवाना हुआ था और अब मुंबई तट के पास समुद्र में एंकर पर खड़ा है। इस जहाज में 31 भारतीय नाविक सवार हैं।

    18 अप्रैल को रवाना हुआ यह टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाला दसवां भारतीय जहाज है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बावजूद यह जहाज सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा पूरी करने में सफल रहा। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, जहाज की सुरक्षित वापसी से देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर राहत मिली है। भारत ने पहले भी ईरान से इस क्षेत्र में सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की थी।

    इससे पहले दो भारतीय जहाजों वीएलसीसी सन्मार हेराल्ड और जग अर्णव पर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) द्वारा फायरिंग की गई थी। इस घटना के बाद दोनों जहाजों को वापस लौटना पड़ा था। भारत ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई थी। हालांकि, किसी भी क्रू मेंबर को चोट नहीं आई थी। यह पहला मामला था जब हालिया संघर्ष के दौरान भारतीय जहाज पर हमला हुआ था।

    Also Read : डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया और वक्त, सीजफायर बढ़ा; घेराबंदी रहेगी जारी

    Current News Desh garima Indian ship Johar Live Latest news Oil tanker Strait of Hormuz Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका
    Next Article  दिल्ली में दहला देने वाली वारदात: पॉश इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की रेप के बाद निर्मम हत्या

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.