Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सस्ता हुआ तेल: कीमतों में 2% गिरावट,भारत को मिल सकती है बड़ी राहत
    देश

    पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सस्ता हुआ तेल: कीमतों में 2% गिरावट,भारत को मिल सकती है बड़ी राहत

    Promita DeyBy Promita DeyApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कच्चे तेल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में राहत देखने को मिली। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के खत्म होने की उम्मीद के बीच वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में करीब 2% तक गिरावट दर्ज की गई।

    गौरतलब है कि 28 फरवरी से इस क्षेत्र में तनाव बना हुआ था, जिससे दुनिया भर में तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई थी। अब शांति की उम्मीदों ने बाजार को कुछ राहत दी है।

    ताजा आंकड़ों के अनुसार, ब्रेंट क्रूड की कीमत 1% से ज्यादा गिरकर 97.99 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड करीब 2% गिरकर 92.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। यह गिरावट पिछले कारोबारी दिन के उलट है, जब ब्रेंट क्रूड 5% की तेजी के साथ 99.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

    भारतीय बाजार में भी इसका असर साफ दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कच्चे तेल की कीमतों में 2.6% तक की गिरावट आई और यह 8,625 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। तेल की कीमतों में आई इस नरमी के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका की ओर से शांति प्रयास माने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के युद्धविराम का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिए हैं कि ईरान अगले 20 साल तक परमाणु हथियार न रखने की पेशकश कर चुका है।

    राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया के जरिए शांति की अपील करते हुए कहा कि अब समय हिंसा खत्म कर स्थायी शांति की दिशा में आगे बढ़ने का है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ एक बड़ा समझौता जल्द हो सकता है।

    हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। भारत में सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर खुले। एशियाई बाजारों में करीब 1% तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में नैस्डैक और एसएंडपी 500 हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।

    बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में शांति वार्ता सफल रहती है, तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी, खासकर भारत जैसे देशों को, जो अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करते हैं।

    Also read : CBSE Class 10 Results: मिठाई बेचने वाले के बेटे का कमाल : 4 घंटे पढ़ाई कर बना जिला टॉपर

    crude oil Donald Trump India Latest news National news oil price drop US Iran Israel Conflict ताजा खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल का सख्त आदेश : विश्वविद्यालयों में संविदा नियुक्तियों पर तत्काल रोक, 3 साल का हिसाब तलब
    Next Article उत्पाद सिपाही केस में बड़ा अपडेट, आरोपियों की जमानत पर सुनवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 7, 2026
    झारखंड

    1000 रुपये पहुंचा गैस सिलेंडर, रसोई चलाना हुआ और महंगा

    June 7, 2026
    ट्रेंडिंग

    अन्नामलाई ने भाजपा से किया रिजाइन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

    June 5, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा के पुराने नगर भवन पर खत्म हुआ विवाद, विद्यालय प्रबंधन को सौंपा गया भवन

    June 10, 2026

    कांग्रेस का विरोध नहीं आया काम, परिमल नथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी

    June 10, 2026

    बरही के विक्की सोनी ह’त्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार के दो शूटर गिरफ्तार

    June 10, 2026

    राज्य सूचना आयोग को मिले चार नए आयुक्त, राज्यपाल ने नियुक्ति को दी स्वीकृति

    June 10, 2026

    परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.