Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में नई सरकार का बड़ा एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी
    ट्रेंडिंग

    बिहार में नई सरकार का बड़ा एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 17, 2026Updated:April 17, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जेल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार में शुक्रवार की सुबह ऐसा नजारा दिखा, जिसने जेलों के अंदर तक हलचल मचा दी। राज्य के कई जिलों की जेलों में एक साथ ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया गया। जब लोग सो रहे थे, तब डीएम और एसपी खुद पुलिस बल के साथ जेलों में घुसकर बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस अचानक कार्रवाई से अपराधियों के साथ-साथ जेल प्रशासन भी चौकन्ना हो गया।

    भागलपुर से शुरू हुई सख्ती

    भागलपुर के शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में सबसे पहले सख्त निरीक्षण देखने को मिला। डीएम और एसएसपी स्तर के अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा, साफ-सफाई और बंदियों की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साफ संदेश दिया गया कि अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

    हाजीपुर और मोतिहारी में हाई लेवल जांच

    हाजीपुर मंडल कारा में भी डीएम-एसपी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण हुआ। वहीं मोतिहारी सेंट्रल जेल में भी हर वार्ड और बैरक की जांच की गई। हालांकि इन जगहों से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला, लेकिन प्रशासन ने निगरानी और कड़ी करने के निर्देश दिए।

    मुजफ्फरपुर में सबसे बड़ा ऑपरेशन

    मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन चला। करीब 200 जवानों ने चार घंटे तक जेल के हर कोने की तलाशी ली। इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद यहां भी कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

    सीतामढ़ी और औरंगाबाद में मिले सुराग

    सीतामढ़ी जेल में छापेमारी के दौरान एक वार्ड से संदिग्ध कागजात मिले, जिनमें मोबाइल नंबर और कुछ आपत्तिजनक बातें दर्ज थीं। वहीं औरंगाबाद मंडल कारा में पिलास, पेचकस और लोहे के टुकड़े जैसे सामान बरामद हुए, जिसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना गया है।

    बेतिया में भी हड़कंप

    बेतिया मंडल कारा में देर रात हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जेल के हर हिस्से की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए।

    सरकार का साफ संदेश, अब कोई ढिलाई नहीं

    एक साथ कई जिलों में हुई इस कार्रवाई से साफ है कि राज्य सरकार जेल सुरक्षा को लेकर सख्त हो गई है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि जेलों के अंदर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

    Also Read : गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 50°C तक जाएगा तापमान; टॉप हॉट सिटी लिस्ट में भारत के 20 शहर

    Aurangabad jail recovery Bhagalpur jail news Bihar jail news Bihar jail raid Bihar Latest News Bihar police action central jail Bihar DM SP raid jail inspection India jail surprise inspection Latest news law and order Bihar Motihari jail inspection Muzaffarpur jail raid Operation Clean Bihar prison search operation Prison Security India Sitamarhi jail case Today News Trending News कारा निरीक्षण जेल छापेमारी बिहार जेल समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 50°C तक जाएगा तापमान; टॉप हॉट सिटी लिस्ट में भारत के 20 शहर
    Next Article रांची के चुटिया में गैस कालाबाजारी पर छापा, 200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

    Related Posts

    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.