Joharlive Desk : इस बार देश में गर्मी ने समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई इलाकों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। विदर्भ का अकोला करीब 44 डिग्री के साथ दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है।
नागपुर-अमरावती भी टॉप में
नागपुर, अमरावती और वर्धा जैसे शहर भी दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में टॉप 10 में जगह बना चुके हैं। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
50 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक 2026 में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। मार्च से मई के बीच हीटवेव और तेज हो सकती है और तापमान 4 से 8 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालात ज्यादा बिगड़े तो कुछ इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दुनिया के सबसे गर्म शहरों में भारत की बड़ी हिस्सेदारी
हाल के तापमान आंकड़ों में दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में भारत के करीब 20 शहर शामिल हैं। चंद्रपुर, रायपुर, भिलाई, वाराणसी और सासाराम जैसे शहरों में 35 से 36 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है।
बढ़ेगी लू, सावधानी जरूरी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में हीटवेव का असर और बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। गर्मी का यह दौर अभी और मुश्किलें बढ़ा सकता है।
Also Read : ट्रेजरी घोटाले पर हेमंत सरकार सख्त : CID और SIT को दिया जांच का जिम्मा, हर जिले में होगा स्पेशल ऑडिट


