Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मधुबन कोल प्रोजेक्ट जनसुनवाई में हंगामा, ग्रामीणों ने BCCL के खिलाफ खोला मोर्चा
    झारखंड

    मधुबन कोल प्रोजेक्ट जनसुनवाई में हंगामा, ग्रामीणों ने BCCL के खिलाफ खोला मोर्चा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 31, 2026Updated:March 31, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोल प्रोजेक्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में मधुबन कोल प्रोजेक्ट को लेकर आयोजित जनसुनवाई में सोमवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। यह जनसुनवाई पर्यावरण स्वीकृति के लिए रखी गई थी, लेकिन कार्यक्रम शुरू होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सात गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने कार्यक्रम स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और BCCL के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    “सिर्फ खानापूर्ति है”, ग्रामीणों का आरोप

    विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि यह जनसुनवाई सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए की जा रही है। उनका आरोप है कि BCCL की कथनी और करनी में फर्क है और पहले भी वादे पूरे नहीं किए गए। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जनसुनवाई उनके गांव में होनी चाहिए थी, ताकि सभी प्रभावित लोग खुलकर अपनी बात रख पाते।

    कार्यक्रम में मौजूद रहे कई अधिकारी

    सामुदायिक भवन में आयोजित इस जनसुनवाई में जिला प्रशासन और BCCL के कई अधिकारी मौजूद रहे। धनबाद एसी विनोद कुमार, बाघमारा अंचल पदाधिकारी किरजा नन्द किस्कू, बरोरा एरिया-1 के महाप्रबंधक के. के. सिंह और पीओ टी. एस. चौहान सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही। तोपचांची सर्कल इंस्पेक्टर, बाघमारा और बरोरा थाना की पुलिस बल मौके पर तैनात रही।

    प्रशासन बोला, विरोध होना स्वाभाविक

    धनबाद एसी विनोद कुमार ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में अलग-अलग राय होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में विरोध जरूर हुआ, लेकिन बाद में ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी सुनी और समझी।

    सरकार को भेजी जाएगी पूरी रिपोर्ट

    जनसुनवाई में उठाए गए सभी मुद्दों और सुझावों को एक रिपोर्ट में तैयार किया जाएगा। यह रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी और आगे का फैसला सरकार के निर्देश के अनुसार लिया जाएगा।

    Also Read : चतरा में 1 से 23 अप्रैल तक होमगार्ड भर्ती, DC कीर्तिश्री ने स्टेडियम पहुंचकर लिया जायजा

    Baghmara News Barora Area 1 BCCL news Breaking news Jharkhand coal mining Jharkhand Coal Project India Dhanbad administration Dhanbad News Dhanbad Protest Environmental Clearance Hearing Jharkhand Latest News Jharkhand Mining News Latest Dhanbad News Latest news Madhuban Coal Project Mining Protest India Public Hearing Protest Rural Protest Jharkhand Today News Topchanchi Police Trending News Villagers Protest Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में 1 से 23 अप्रैल तक होमगार्ड भर्ती, DC कीर्तिश्री ने स्टेडियम पहुंचकर लिया जायजा
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, पेंशन भुगतान में लापरवाही पर अफसरों की सैलरी रुकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अलकतरा घोटाले के आरोपी BJP विधायक सत्येंद्र तिवारी का घटिया बयान, CM की मां पर बोले- ‘मर गई है, रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं’

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026
    क्राइम

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026

    भगत सिंह जयंती : फांसी से पहले क्या पढ़ रहे थे भगत सिंह?

    September 27, 2026

    झारखंड : रांची पुलिस का बॉर्डर सील कर सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों पर शिकंजा

    September 27, 2026

    झारखंड : अलकतरा घोटाले के आरोपी BJP विधायक सत्येंद्र तिवारी का घटिया बयान, CM की मां पर बोले- ‘मर गई है, रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं’

    September 27, 2026

    झारखंड : रांची रेलवे स्टेशन से अगवा 4 साल का बच्चा साहिबगंज से बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.