Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बड़ा कांड करने की तैयारी कर रहे चार बदमाश गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा गोलियां बरामद
    झारखंड

    बड़ा कांड करने की तैयारी कर रहे चार बदमाश गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा गोलियां बरामद

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2026Updated:March 16, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आदित्यपुर थाना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

    जयप्रकाश उद्यान के पास ऑटो से पकड़े गए आरोपी

    छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जयप्रकाश उद्यान के पास पहुंची। वहां एक नीले रंग की ऑटो में चार लोग बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही सभी भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि सशस्त्र बल की मदद से पुलिस ने चारों को मौके पर ही पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।

    तलाशी में देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार लोगों की पहचान धीरज कुमार उर्फ छोटू साव, शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव, शिवा कुमार और वी. रमेश आनंद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक धीरज कुमार उर्फ छोटू साव के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ, जबकि शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव के पास से 8 एमएम के तीन जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने मौके से ऑटो को भी जब्त कर लिया है।

    आरोपियों को भेजा जाएगा न्यायिक हिरासत में

    पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

    छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

    इस पूरी कार्रवाई में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, सुनील कुमार सिंह, महेश उरांव, धर्मराज कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई।

    Also Read :

    Adityapur Crime Adityapur Latest News Adityapur Local News Adityapur Police Country Made Pistol Seized Crime news Jharkhand Illegal Arms Arrest jharkhand crime news Jharkhand police action Live Cartridges Recovered Police Raid Adityapur Seraikela Crim Seraikela Kharsawan news Seraikela Kharsawan Police Seraikela News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह नगर निगम में झामुमो का दबदबा, सुमित कुमार बने डिप्टी मेयर
    Next Article मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत, लोगों ने जाम किया हाईवे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

    October 17, 2026

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.