Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सहरसा को सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, सम्राट चौधरी बोले- एक महीने में जारी होगा एयरपोर्ट का टेंडर
    ट्रेंडिंग

    सहरसा को सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, सम्राट चौधरी बोले- एक महीने में जारी होगा एयरपोर्ट का टेंडर

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सम्राट चौधरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत शुक्रवार को सहरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले को करीब 500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच से सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए राज्य में हुए विकास कार्यों और बदली हुई कानून व्यवस्था का जिक्र किया। कार्यक्रम में सीएम के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    पहले की स्थिति याद करने को कहा

    सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2005 में जब उनकी सरकार बनी थी, उस समय बिहार की स्थिति काफी खराब थी। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या उन्हें वह समय याद है, जब शाम होते ही लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे। उन्होंने कहा कि उस समय कई जगहों पर आपसी विवाद और झगड़े होते थे। सरकार बनने के बाद कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई गई, जिससे कई तरह के विवाद कम हुए और माहौल बेहतर बना।

    विकास कार्यों को गिनाया

    सीएम ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद से लगातार विकास के काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य में डर और भय का माहौल नहीं है। बिजली व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2018 तक राज्य के हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया था। साथ ही लोगों को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था भी लागू की गई है।

    एक महीने में जारी होगा सहरसा एयरपोर्ट का टेंडर

    कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सहरसा के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सहरसा एयरपोर्ट परियोजना को आगे बढ़ाते हुए अगले एक महीने के अंदर इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार राज्य में सड़क नेटवर्क को लगातार मजबूत कर रही है, ताकि लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

    सड़क और पुल निर्माण पर जोर

    सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में बड़े पैमाने पर सड़क और पुलों का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि अब सहरसा से लोग पटना सिर्फ तीन से चार घंटे में पहुंच सकते हैं। खगड़िया से एक विशेष सड़क बनाने का काम चल रहा है, जिससे मानसी के रास्ते सहरसा को सीधा जोड़ा जाएगा। सिमरी-बख्तियारपुर जैसे इलाके, जो पहले टापू की तरह अलग-थलग थे, वहां भी अब पुलों का निर्माण तेजी से हो रहा है।

    बिहार में सड़कों का बड़ा नेटवर्क

    डिप्टी सीएम ने कहा कि एक समय बिहार में करीब छह हजार किलोमीटर लंबी सड़कें थीं। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब राज्य में करीब एक लाख 40 हजार किलोमीटर लंबी सड़कें बन चुकी हैं।

    Also Read : बहरागोड़ा अपहरण कांड का आरोपी बंगाल से गिरफ्तार, युवती सुरक्षित बरामद

    Bihar Development News Bihar Government Projects Bihar Infrastructure bihar politics news Bihar Road Network johar live news Nitish kumar Saharsa Airport Saharsa Airport Tender Saharsa Latest News Saharsa news Samrat Choudhary Samriddhi Yatra Today Bihar News Vijay Kumar Chaudhary
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा अपहरण कांड का आरोपी बंगाल से गिरफ्तार, युवती सुरक्षित बरामद
    Next Article जनता दरबार में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 35 आवेदनों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.