Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा में कांग्रेस का मेगा प्रशिक्षण कैंप, नेताओं को दिशा देने आएंगे राहुल गांधी
    झारखंड

    चाईबासा में कांग्रेस का मेगा प्रशिक्षण कैंप, नेताओं को दिशा देने आएंगे राहुल गांधी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 10, 2026Updated:March 10, 2026No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    rahul gandhi
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 22 मार्च के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा आने वाले हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले में कांग्रेस दौरे के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुटे गए हैं।

    दरअसल चाईबासा के लुपुंगुटू टीआरटीसी गुईरा में 22 से 31 मार्च तक झारखंड और ओडिशा के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण शिविर के दौरान राहुल गांधी भी एक दिन शामिल होकर नेताओं को मार्गदर्शन देंगे और उनसे सीधा संवाद करेंगे।

    जिलाध्यक्षों के साथ होगी खास बैठक

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी जिलाध्यक्षों के साथ विशेष बैठक भी करेंगे। इस बैठक में पार्टी की विचारधारा, संगठन को मजबूत बनाने और आने वाले समय की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आम लोगों से सीधा संपर्क बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिवके. सी. वेणुगोपाल ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी दी है।

    झारखंड और ओडिशा के जिलाध्यक्ष होंगे शामिल

    इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झारखंड और ओडिशा के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिस्सा लेंगे। पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष Ranjan Boipai ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड के 25 और ओडिशा के 30 जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। कुल मिलाकर 55 जिलाध्यक्ष इस शिविर में संगठन से जुड़े अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण लेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

    कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह

    कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी। उनके मार्गदर्शन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में मदद मिलेगी। रंजन बोईपाई ने बताया कि 22 से 31 मार्च के बीच किसी एक दिन राहुल गांधी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जिला प्रशासन से हेलीपैड समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए पत्राचार भी किया जा रहा है।

    चाईबासा में रुक सकते हैं राहुल गांधी

    पार्टी नेताओं के मुताबिक संभावना है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राहुल गांधी एक रात चाईबासा में ही रुकें। इस दौरान वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और जिलाध्यक्षों के साथ संगठन और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे। कांग्रेस के लिए इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Also Read : बजट सत्र में हिंडाल्को ऐश पोंड हादसे की जांच की मांग, अमित महतो ने विशेष समिति बनाने का सुझाव दिया
    Booth Level Strengthening chaibasa Congress District Presidents Congress Leaders Training Congress Organization Congress Training Camp Congress workers Jharkhand Congress Jharkhand Politics KC Venugopal Odisha Congress Political Strategy Rahul Gandhi Ranjan Boipai West Singhbhum
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबजट सत्र में हिंडाल्को ऐश पोंड हादसे की जांच की मांग, अमित महतो ने विशेष समिति बनाने का सुझाव दिया
    Next Article सुपौल की सभा में बोले नीतीश कुमार, अगले 5 साल की योजनाओं का किया जिक्र, लालू-राबड़ी राज पर कटाक्ष

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.