Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बजट सत्र में हिंडाल्को ऐश पोंड हादसे की जांच की मांग, अमित महतो ने विशेष समिति बनाने का सुझाव दिया
    झारखंड

    बजट सत्र में हिंडाल्को ऐश पोंड हादसे की जांच की मांग, अमित महतो ने विशेष समिति बनाने का सुझाव दिया

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Hindalco
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन कई अहम मुद्दे सदन में उठे। सबसे पहले विधायक अमित महतो ने हिंडाल्को के ऐश पोंड धंसने की घटना का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 25 से 30 लोगों की मौत हुई है और इसके लिए विशेष समिति बनाई जानी चाहिए।

    मंत्री सुदिव्य सोनू का जवाब

    मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि यह घटना 19 अप्रैल 2019 की है और जांच में पाया गया कि इस हादसे में किसी भी कामगार की मौत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 25-30 लोगों की मौत का कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं है। मंत्री ने यह भी बताया कि मामले की दूसरी टीम से जांच कराई जाएगी। रेड मड के सैंपल ट्रांसपोर्ट करने के लिए पर्यावरण स्वीकृति की जरूरत नहीं होती, जबकि व्यावसायिक ट्रांसपोर्टेशन के लिए यह जरूरी है।

    अवैध खनन पर कार्रवाई

    विधायक हेमलाल मुर्मू ने अवैध खनन रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स द्वारा की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा मांगा। इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि बजट सत्र के दौरान ही यह जानकारी सदन में उपलब्ध कराई जाएगी।

    टेट पास शिक्षकों के ग्रेड पे में असमानता

    विधायक देवेंद्र कुंवर ने 2012 और 2023 में टेट पास शिक्षकों के ग्रेड पे में अंतर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 2012 में ग्रेड पे 4200 से 4800 तक था, जबकि 2023 में 2400 से 2800 तक ही दिया जा रहा है। मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि फिलहाल समान ग्रेड पे देने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है।

    अल्पसंख्यक स्कूलों की सुविधाएं

    विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि अल्पसंख्यक स्कूलों को भी सरकारी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए, जैसे पोशाक, साइकिल और अन्य योजनाओं का लाभ। मंत्री सुदिव्य सोनू ने बताया कि शिक्षकों को वेतन और बच्चों को पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन ये सरकारी स्कूल नहीं हैं और नीतिगत विषय हैं।

    खिलाड़ी अन्नु कुमारी को पुरस्कार राशि नहीं मिली

    विधायक देवेंद्र कुंवर ने धनबाद की खिलाड़ी अन्नु कुमारी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि चीन में हुई खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बावजूद उन्हें पुरस्कार राशि नहीं मिली। मंत्री ने कहा कि इस मामले को विभाग के पास दिखवाया जाएगा।

    Also Read : झारखंड विधानसभा : मैक्लुस्कीगंज के मुद्दे पर नोकझोंक, सवाल के विभाग को लेकर छिड़ी बहस

    Amit Mahto Annu Kumari Arup Chatterjee Assembly Debate Award Money Budget Session Devendra Kunwar Hemlal Murmu Hindalco Ash Pond Illegal Mining Jharkhand Assembly Minority Schools Special Committee Sudivya Sonu TET Qualified Teachers
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, TN के संगठन के नाम से आया मेल
    Next Article चाईबासा में कांग्रेस का मेगा प्रशिक्षण कैंप, नेताओं को दिशा देने आएंगे राहुल गांधी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 5: मर्दों ने कहा नहीं बनायेंगे शौचालय, खुद बनी रानी मिस्त्री और पूरे गांव में बना दिया

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 5: मर्दों ने कहा नहीं बनायेंगे शौचालय, खुद बनी रानी मिस्त्री और पूरे गांव में बना दिया

    October 15, 2026

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.