Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खेत में मिला युवक का श’व, इलाके में सनसनी
    जोहार ब्रेकिंग

    खेत में मिला युवक का श’व, इलाके में सनसनी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब अलीनगर गांव के एक खेत में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बेल बिगहा पंचायत के पोखरापर निवासी संजय पासवान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि संजय पासवान कुछ समय से अलीनगर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने एक युवक का शव खेत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान संजय पासवान के रूप में की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना हुसैनाबाद थाना पुलिस को दी।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। परिजनों के अनुसार संजय पासवान अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी अचानक मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक का शव खेत में मिलने से कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    Also Read : झारखंड विधानसभा में हंगामा : विपक्ष का वेल में प्रदर्शन, ‘अबुआ नहीं बबुआ सरकार’ कहकर बाबूलाल मरांडी का हमला

    Dead body of a youth found in a field sensation in the area इलाके में सनसनी खेत में मिला युवक का शव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी
    Next Article मिडिल ईस्ट तनाव का असर, झारखंड में रसोई गैस की किल्लत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.