Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»होली के बाद झारखंड से लौटना मुश्किल : ट्रेन में लंबी वेटिंग, फ्लाइट का किराया दोगुना
    झारखंड

    होली के बाद झारखंड से लौटना मुश्किल : ट्रेन में लंबी वेटिंग, फ्लाइट का किराया दोगुना

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : होली मनाने के लिए झारखंड आए लाखों लोगों के लिए अब वापस महानगरों में लौटना मुश्किल हो गया है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है और फ्लाइट का किराया भी अचानक काफी बढ़ गया है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में काम करने या पढ़ाई करने वाले लोग काफी परेशान हैं।

    ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल

    होली के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में अगले कई दिनों तक कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

    Dhanbad-Alappuzha Express में 13 मार्च तक स्लीपर में 50 से ज्यादा वेटिंग चल रही है।

    Ranchi-Howrah Vande Bharat Express में 9 मार्च तक सभी श्रेणियों में वेटिंग है।

    Ranchi-Howrah Kriya Yoga Express में 10 मार्च तक सीटें फुल हैं।

    Hatia-Lokmanya Tilak Express में 21 मार्च तक लंबी वेटिंग है।

    Ranchi-Lokmanya Weekly Express में 25 मार्च तक टिकट मिलना मुश्किल है।

    Ranchi-Delhi Garib Rath Express में 20 मार्च तक 120 से 200 तक वेटिंग चल रही है।

    Hatia-Anand Vihar Express में 19 मार्च तक लंबी वेटिंग है।

    Ranchi-New Delhi Rajdhani Express में 15 मार्च तक सभी श्रेणियों में वेटिंग है।

    Hatia-Bengaluru Weekly Express में 21 मार्च तक टिकट फुल हैं।

    फ्लाइट का किराया भी हुआ दोगुना

    ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के कारण लोग फ्लाइट की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन वहां भी राहत नहीं है। मांग बढ़ने के कारण हवाई किराया दोगुना से ढाई गुना तक बढ़ गया है।

    रांची से प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइट का लगभग किराया इस तरह है :

    नई दिल्ली : 6000 से 13,000 रुपए

    मुंबई : 7000 से 13,000 रुपए

    कोलकाता : 6000 से 9000 रुपए

    बेंगलुरु : 9000 से 12,000 रुपए

    चेन्नई : 7500 से 11,000 रुपए

    दक्षिण भारत के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग

    झारखंड रेल यूजर्स ने सुझाव दिया है कि दक्षिण भारत के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जानी चाहिए। क्योंकि झारखंड से बड़ी संख्या में छात्र और नौकरीपेशा लोग बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में रहते हैं। झारखंड टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के सह सचिव Shankar Roy ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रही है और फ्लाइट का किराया भी बहुत बढ़ गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

    यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    होली मनाने के बाद कई लोग अभी भी रांची में फंसे हुए हैं। अब वापस जाने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल रही है और फ्लाइट का किराया भी बहुत ज्यादा है। संकेत प्रधान को चेन्नई लौटना है, लेकिन टिकट नहीं मिलने से वे परेशान हैं क्योंकि उनकी परीक्षा भी वहीं है। वहीं नोएडा में काम करने वाले कुमार अभिषेक भी रांची से वापस नहीं जा पा रहे हैं।

    Also Read : पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान पर बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला, बोले- देश महसूस कर रहा है उनका दर्द

    Holi travel rush India Holi travel rush Jharkhand Jharkhand Holi travel crisis Jharkhand rail users demand Jharkhand Railway News Jharkhand travel news Jharkhand travel rush Ranchi airport flight fare Ranchi flight fare hike Ranchi to Bengaluru train waiting Ranchi to Chennai travel problem Ranchi to Delhi flight fare Ranchi to Mumbai flight fare Ranchi train ticket waiting train waiting list Jharkhand झारखंड यात्रा भीड़ झारखंड यात्रा समाचार झारखंड रेल उपयोगकर्ताओं की मांग झारखंड रेलवे समाचार झारखंड होली यात्रा संकट ट्रेन प्रतीक्षा सूची झारखंड रांची ट्रेन टिकट वेटिंग रांची फ्लाइट किराया वृद्धि रांची से चेन्नई यात्रा समस्या रांची से दिल्ली फ्लाइट किराया रांची से बेंगलुरु ट्रेन वेटिंग रांची से मुंबई फ्लाइट किराया रांची हवाई अड्डे की फ्लाइट किराया होली यात्रा भीड़ झारखंड होली यात्रा भीड़ भारत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईद को लेकर पाकुड़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, सेवई और कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी भीड़
    Next Article 9वीं के छात्र ने फंदे पर झूल दे दी जान, खराब गया था गणित का पेपर

    Related Posts

    झारखंड

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026
    झारखंड

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026
    Latest Posts

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.