Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»9वीं के छात्र ने फंदे पर झूल दे दी जान, खराब गया था गणित का पेपर
    झारखंड

    9वीं के छात्र ने फंदे पर झूल दे दी जान, खराब गया था गणित का पेपर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 8, 2026Updated:March 8, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आयुष शर्मा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 के बादोलीगढ़ में कल रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 14 वर्षीय छात्र आयुष शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आयुष संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, चित्तरंजन में कक्षा 9 का छात्र था। घटना शनिवार शाम करीब 8 बजे हुई।

    घर में अकेला था छात्र

    बताया जा रहा है कि आयुष घर में अकेला था। उसने एल्युमिनियम की सीढ़ी का सहारा लेकर कमरे की छत के हुक में रस्सी का फंदा बनाया और फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आयुष अपनी मां और नानी के साथ रहता था। घटना के समय दोनों बाजार गई हुई थीं।

    मां और नानी के लौटने पर पता चला

    जब आयुष की मां और नानी बाजार से घर लौटीं, तो उन्होंने उसे फंदे से लटका पाया। दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत मिहिजाम पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    सूचना मिलने के बाद पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आयुष का वार्षिक परीक्षा चल रहा था और शनिवार को उसने गणित की परीक्षा दी थी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।घटना के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी शोक की लहर है।

    Also Read : ईद को लेकर पाकुड़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, सेवई और कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी भीड़

    Ayush Sharma Class 9 Student Education news Exam Pressure Exam Stress Jamtara News Jharkhand news Local News Jharkhand Mental health awareness Mihijam Incident Mihijam News School Student News student death student suicide Teen Suicide
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली के बाद झारखंड से लौटना मुश्किल : ट्रेन में लंबी वेटिंग, फ्लाइट का किराया दोगुना
    Next Article T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल : भारत और न्यूजीलैंड में भिड़ंत आज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.