Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»इटखोरी में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौ’त, दोस्त की शादी से लौट रहे थे घर
    झारखंड

    इटखोरी में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौ’त, दोस्त की शादी से लौट रहे थे घर

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इटखोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    हादसा हजारीबाग रोड पर हुआ

    मिली जानकारी के मुताबिक, सिलाड़ गांव के मिथिलेश भुईयां, धुना गांव के पंकज भुईयां और नीरज कुमार भुईयां एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोस्त की शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। लेकिन इसी बीच, इटखोरी थाना क्षेत्र के करनी इलाके में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर तक गिर गए।

    दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

    हादसे में मिथिलेश भुईयां की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पंकज भुईयां को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी भी मौत हो गई। पंकज अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीसरे घायल नीरज कुमार भुईयां को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    वाहन की तलाश जारी

    हादसे की जानकारी मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ सड़क हादसा लग रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार वाहन व चालक की तलाश कर रही है।

    Also Read : खेत में मिली डिलीवरी बॉय की ला’श, इलाके में सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    Accident Chatra deceased Hazaribagh Road injured Itkhori motorcycle accident police investigation postmortem Road Accident road safety rural mourning Speeding Unknown Vehicle Wedding Ceremony अज्ञात वाहन इटखोरी ग्रामीण शोक घायल चतरा तेज रफ्तार दुर्घटना पुलिस जांच पोस्टमॉर्टम मृतक मोटरसाइकिल हादसा शादी समारोह सड़क सुरक्षा सड़क हादसा हजारीबाग रोड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेत में मिली डिलीवरी बॉय की ला’श, इलाके में सनसनी, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article रांची के पारचुट्टू में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्री शिव शक्ति मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.