Johar Live Desk : ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सूबेदार इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अनिल कपूर नजर आ रहे हैं। रिलीज के बाद दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों को फिल्म की कहानी और अभिनय पसंद आया, तो वहीं कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी। कई लोगों का मानना है कि फिल्म की कास्टिंग तो काफी मजबूत है, लेकिन कहानी और स्क्रीनप्ले कुछ जगहों पर बिखरा हुआ महसूस होता है। खासकर कुछ हिस्सों को जबरदस्ती लंबा खींचा गया है, जिससे फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी लगती है।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी पूर्व सैनिक अर्जुन मौर्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अनिल कपूर ने निभाया है। अर्जुन सेना से रिटायर होकर अपने घर लौटते हैं और अब वह एक शांत और सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं। लेकिन उनकी जिंदगी इतनी आसान नहीं होती। उनकी बेटी श्यामा, जिसका किरदार राधिका मदन मौत हुई थी, तब उसके पिता देश की सेवा में सरहद पर तैनात थे। इसी वजह से पिता-बेटी के रिश्ते में दूरी बनी रहती है।
View this post on Instagram
शहर के अपराध से टकराता पूर्व सैनिक
अर्जुन का दोस्त प्रभाकर, जिसका किरदार सौरभ शुक्ला ने निभाया है, उनकी नौकरी शहर के एक प्रभावशाली परिवार में ड्राइवर के रूप में लगवा देता है। यहां उनकी मुलाकात प्रिंस से होती है, जिसका किरदार आदित्य रावल ने निभाया है। प्रिंस की बहन बबली दीदी, जिसका रोल मोना सिंह ने किया है, शहर की दबंग महिला है। वह जेल में रहते हुए भी अवैध रेत खनन और कई गैरकानूनी कामों का नेटवर्क चलाती है। अर्जुन मौर्य शांति से जीवन बिताना चाहते हैं, लेकिन शहर का भ्रष्ट सिस्टम और बबली दीदी के गुंडे उन्हें चैन से नहीं रहने देते। आखिरकार एक फौजी का स्वाभिमान जाग उठता है और वह अपनी बेटी और अपने सम्मान की रक्षा के लिए अपराधियों से भिड़ जाता है।
मोना सिंह की एक्टिंग की खूब तारीफ
फिल्म में कई कलाकारों की एक्टिंग को सराहा गया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मोना सिंह के किरदार की हो रही है। दर्शकों का कहना है कि उन्होंने अपने दमदार अभिनय से फिल्म में अलग ही प्रभाव छोड़ा है। वहीं अनिल कपूर ने भी एक रिटायर्ड सैनिक की भूमिका को काफी गंभीरता और ऊर्जा के साथ निभाया है। हालांकि कुछ दर्शकों को लगता है कि कहानी अगर थोड़ी और मजबूत होती तो फिल्म का असर और बेहतर हो सकता था।
दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
कुल मिलाकर सूबेदार एक ऐसी फिल्म है जिसमें दमदार कलाकार, इमोशनल कहानी और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलता है। लेकिन पटकथा और निर्देशन की कुछ कमजोरियों के कारण यह फिल्म सभी दर्शकों को पूरी तरह प्रभावित नहीं कर पाई।
Also Read : होली पर पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोलियां बरामद


