Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ईरान-इजराइल संघर्ष का असर : दुबई में फंसे झारखंड के 96 पर्यटक
    झारखंड

    ईरान-इजराइल संघर्ष का असर : दुबई में फंसे झारखंड के 96 पर्यटक

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर सीधे झारखंड के लोगों पर भी पड़ा है। रांची और राज्य के अन्य जिलों से घूमने या काम के लिए गए लगभग 96 पर्यटक दुबई में फंस गए हैं। युद्ध के कारण भारत आने वाली कई उड़ानें रद्द हो गई हैं, जिससे उनकी वतन वापसी टल गई है। दुबई में फंसे पर्यटकों का कहना है कि आर्थिक मदद के बावजूद घर और परिवार से दूर रहना मुश्किल हो रहा है।

    दीपक कुमार का अनुभव : उड़ान रद्द, होटल में ठहरना पड़ा

    चान्हो के बीजूपाड़ा के रहने वाले दीपक कुमार की सीमेंट और छड़ की दुकान है। दीपक ने बताया कि उनका ग्रुप 28 फरवरी को भारत लौटने वाला था, लेकिन अंतिम समय में उड़ान रद्द होने से उन्हें होटल में ठहरना पड़ा। वहीं, टूर कंपनी ने आश्वासन दिया है कि पर्यटकों की वापसी तक का पूरा खर्च वह स्वयं वहन करेगी। स्थानीय प्रशासन ने भी उनके रहने और खाने की व्यवस्था की है। हालांकि, सुविधाओं के बावजूद घर से दूरी हर सुविधा पर भारी पड़ रही है। रांची में परिजन लगातार मोबाइल के जरिए अपनों से संपर्क बनाए हुए हैं। घरों में इंतजार और चिंता का माहौल है। हर कॉल के साथ सुरक्षित वापसी की उम्मीद और गहरी होती जा रही है।

    नाजिया फातमा की चिंता : पति का घर लौटना टला

    डोरंडा की नाजिया फातमा की आंखें अपने पति का जिक्र करते नम हो जाती हैं। उनके पति सैयद अब्दुल्लाह मुरादुल रहमान दुबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और इस बार ईद पर घर लौटने वाले थे। नाजिया बताती हैं कि उनके पति पिछले तीन वर्षों से घर नहीं आ पाए हैं। इस बार पूरे परिवार को उम्मीद थी कि ईद साथ मनाएंगे, लेकिन उड़ानें रद्द होने से घर आना फिर टल गया। नाजिया कहती हैं, “बच्चे हर दिन पूछते हैं – अब्बू कब आएंगे? इतना कहते-कहते मैं फफक पड़ती हूं।” दुबई से फोन पर सैयद अब्दुल्लाह ने बताया कि वे फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन अनिश्चित परिस्थितियों को लेकर मन में भय बना हुआ है। उन्होंने कहा, “जैसे ही उड़ानें शुरू होंगी, सबसे पहले रांची लौटूंगा, ताकि परिवार और बच्चों के साथ ईद की खुशियां मना सकूं।”

    शादी की तैयारी में फंसा परिवार

    कांटाटोली निवासी औरंगजेब खान के घर में शादी की तैयारी चल रही है, लेकिन मौजूदा हालात ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है। उनके भाई अमानुल्लाह खान और भांजा रिजवी खान दुबई की एक कंपनी में कार्यरत हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और लगातार उड़ानों के रद्द होने से दोनों की घर वापसी अनिश्चित हो गई है। औरंगजेब ने बताया कि रिजवी खान की शादी 25 मार्च को तय है। ईद के तुरंत बाद पूरे परिवार को जुटना था, लेकिन लगातार रद्द हो रही उड़ानों के कारण परिवार दुविधा में है। हालांकि, दोनों से लगातार बात हो रही है। अगर समय पर उड़ानें बहाल नहीं हुईं, तो मजबूरन शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ जाएगी।

    Also Read : लठमार से याओसांग तक : भारत में होली के 8 अनोखे रूप और परंपराएं

    Aurangzeb Khan family Deepak Kumar Dubai Dubai news update Eid 2026 flight cancelled impact on travel India foreign travel Indian citizens abroad international tension Iran-Israel conflict Jharkhand news Nazia Fatma people stranded abroad Ranchi family worried ranchi news Rizvi Khan wedding Syed Abdullah Dubai tourists returning tourists stranded in Dubai अंतरराष्ट्रीय तनाव ईद 2026 ईरान इजराइल संघर्ष उड़ान रद्द औरंगजेब खान परिवार झारखंड खबरें झारखंड न्यूज दीपक कुमार दुबई दुबई न्यूज अपडेट दुबई में फंसे पर्यटक नाजिया फातमा पर्यटकों की वापसी भारत विदेश यात्रा यात्रा पर असर रांची न्यूज रांची परिवार की चिंता रिजवी खान शादी विदेश में फंसे लोग विदेश में भारतीय नागरिक सैयद अब्दुल्लाह दुबई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलठमार से याओसांग तक : भारत में होली के 8 अनोखे रूप और परंपराएं
    Next Article रातू में मिली एक और व्यक्ति की ला’श, हाथी हमले की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.