Ranchi : रातू में मंगलवार की सुबह चितरकोटा नदी के किनारे एक और व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि जंगली हाथी ने ही इस शख्स की जान ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले सोमवार को ही रातू थाना क्षेत्र के चितरकोटा बड़का टोली पतरा में हाथी के हमले में 45 वर्षीय सुबोध खलखो की मौत हो चुकी थी। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
हाथियों का गांव में आना क्यों बढ़ा खतरा
वन और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, जंगल में बड़े जलाशयों की कमी और छोटे जलस्रोतों में पानी घटने के कारण हाथी भोजन और पानी की तलाश में गांव और खेतों की तरफ आ रहे हैं। यही वजह है कि हाथियों के हमले बढ़ते जा रहे हैं और ग्रामीणों के लिए खतरा बढ़ गया है।
Also Read : ईरान-इजराइल संघर्ष का असर : दुबई में फंसे झारखंड के 96 पर्यटक

