Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राष्ट्रपति ने जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र की रखी आधारशिला, सीएम हेमंत बोले- यह स्थापना सराहनीय कदम
    झारखंड

    राष्ट्रपति ने जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र की रखी आधारशिला, सीएम हेमंत बोले- यह स्थापना सराहनीय कदम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जगन्नाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में मरीन ड्राइव पर जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    वैदिक मंत्रोच्चार और शिलापट्ट का अनावरण

    धार्मिक पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न कराया गया। राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु ने शिलापट्ट का अनावरण कर इस केंद्र की आधारशिला रखी। इस अवसर पर माननीय सांसद बिद्युत बरन महतो, माननीय विधायक सरयू राय, विधायक मती पूर्णिमा साहू और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    केंद्र का उद्देश्य और लागत

    जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का संचालन जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस केंद्र की रूप-रेखा पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर होगी।

    सीएम हेमंत बोले- यह स्थापना सराहनीय कदम

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जय जगन्नाथ का उद्घोष करते हुए कहा कि देश और दुनिया में कई संस्थाएं अलग-अलग उद्देश्य के  साथ मानव जीवन को तराशने में मदद करती हैं। उन्होंने इस केंद्र की स्थापना को सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समन्वय की दिशा में सराहनीय कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र आने वाले समय में एक अभूतपूर्व और भव्य केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने ट्रस्ट की सोच और उद्देश्य की सराहना की और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    उपस्थित गणमान्य लोग

    इस कार्यक्रम में टीवी नरेंद्रन (CEO & MD, टाटा स्टील), एसके बेहरा (मैनेजिंग ट्रस्टी, ट्रस्ट), मनोरंजन दास (ट्रस्टी) और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भूमि पूजन समारोह न केवल जमशेदपुर के लिए बल्कि झारखंड में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समन्वय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Also Read : बंदगांव से लापता नाबालिगों को पुलिस ने चंद घंटों के अंदर किया बरामद, परिजनों ने खुशी का माहौल

    Bhoomi Pujan Programme Bidyut Baran Mahato Dharmendra Pradhan Draupadi Murmu Hemant Soren Jagannath Spiritual and Cultural Centre Jagannath Spiritual and Cultural Charitable Centre Trust Jagannath Temple Puri jamshedpur Kadma Marine Drive Jamshedpur Purnima Sahu Santosh Kumar Gangwar Saryu Rai T V Narendran Tata Steel कदमा जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र जगन्नाथ मंदिर पुरी जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट जमशेदपुर टाटा स्टील टी वी नरेंद्रन द्रौपदी मुर्मु धर्मेंद्र प्रधान पूर्णिमा साहू बिद्युत बरन महतो भूमि पूजन कार्यक्रम मरीन ड्राइव जमशेदपुर संतोष कुमार गंगवार सरयू राय हेमन्त सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंदगांव से लापता नाबालिगों को पुलिस ने चंद घंटों के अंदर किया बरामद, परिजनों में खुशी का माहौल
    Next Article झारखंड पीड़ित प्रतिकर योजना : अपराध पीड़ितों को 3 लाख तक मुआवजा, जानें पूरा प्रावधान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.