Chaibasa : चाईबासा जिला के बंदगांव अंतर्गत करिका गांव से लापता तीन नाबालिगों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। डायल 100 से सूचना मिलने के महज ढाई घंटे के भीतर ही पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित ढंग से खोज निकाला। हालांकि, यह घटना बीते बुधवार शाम की है, जबकि परिजनों ने पुलिस को गुरुवार को सूचना दी।
एसपी अमित रेणु को मिली गुप्त सूचना और जंगली इलाकों में बने नेटवर्क के सहारे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। तीनों नाबालिगों को बरामद करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान में बंदगांव थाना प्रभारी मनीष, एएसआई धिरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
हिरणीफॉल के पास से मिले तीनों नाबालिग
पुलिस के अनुसार, तीनों नाबालिग गांव से बाजार घूमने के बहाने निकले थे। शाम होने के कारण वे हिरणीफॉल के आसपास रुके। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने उन्हें देखा और पूछताछ की। इसी बीच मामला बंदगांव थाना पहुंचा। इसके बाद चाईबासा एसपी ने गुप्तचरों और अन्य नेटवर्क के माध्यम से सूचना इकट्ठा करना शुरू किया और अंततः तीनों नाबालिगों को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया।
Also Read : डालटनगंज पहुंची धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस, पलामू-गढ़वा को मिली सीधी रेल कनेक्टिविटी
Also Read : झारखंड विधानसभा में गूंजा जमीन के अवैध हस्तांतरण का मुद्दा, मंत्री बोले- मंगाई जायेगी रिपोर्ट


