Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डालटनगंज पहुंची धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस, पलामू-गढ़वा को मिली सीधी रेल कनेक्टिविटी
    झारखंड

    डालटनगंज पहुंची धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस, पलामू-गढ़वा को मिली सीधी रेल कनेक्टिविटी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले में सांसद वीडी राम के प्रयास से रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद धनबाद-भोपाल (त्रि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 01631/01632) पहली बार डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में खुशी का माहौल दिखा। सांसद के जिला प्रतिनिधि विजय ओझा और निजी सचिव अलख दुबे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया।

    पलामू और गढ़वा को मिलेगा सीधा फायदा

    इस ट्रेन के चलने से पलामू संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें धनबाद या भोपाल जाने के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों का कहना है कि इससे व्यापार, इलाज, पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में आने-जाने वालों को काफी सुविधा होगी। खासकर भोपाल जैसे बड़े शहर से सीधी कनेक्टिविटी मिलना बड़ी बात मानी जा रही है।

    जल्द मिलेगी अयोध्या और लखनऊ की सीधी ट्रेन

    मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि सांसद के प्रयास से बहुत जल्द पलामू वासियों को अयोध्या और लखनऊ तक की भी सीधी ट्रेन सेवा मिलने वाली है। बताया गया कि पुरुलिया आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन भी जल्द शुरू होगा। इसका शुभारंभ खुद सांसद वीडी राम करेंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को उत्तर प्रदेश की ओर सीधा रेल संपर्क मिल जाएगा।

    कार्यक्रम में कई नेता और रेल अधिकारी रहे मौजूद

    इस मौके पर वरिष्ठ नेता ईश्वरी पांडेय, रेलवे एटीएम सुबोध पांडेय, रेलवे यातायात निरीक्षक अनिल तिवारी, स्टेशन मास्टर उमेश कुमार, अविनाश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, आनंद सिंह, ब्रह्मदेव चौधरी, सुनील पांडेय, रोहित पाठक, सूर्यकांत पासवान, नवीन पांडेय, विकास कुमार समेत बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Also Read : झारखंड विधानसभा में गूंजा जमीन के अवैध हस्तांतरण का मुद्दा, मंत्री बोले- मंगाई जायेगी रिपोर्ट

    Ayodhya train Daltonganj Dhanbad Bhopal Express Garhwa Jharkhand news Lucknow train New Train Service palamu Palamu Parliamentary Constituency Purulia Anand Vihar Express Railway Ministry Railway News VD Ram अयोध्या ट्रेन गढ़वा झारखंड न्यूज डालटनगंज धनबाद भोपाल एक्सप्रेस नई ट्रेन सेवा पलामू पलामू संसदीय क्षेत्र पुरुलिया आनंद विहार एक्सप्रेस रेल मंत्रालय रेलवे समाचार लखनऊ ट्रेन वीडी राम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में गूंजा जमीन के अवैध हस्तांतरण का मुद्दा, मंत्री बोले- मंगाई जायेगी रिपोर्ट
    Next Article बंदगांव से लापता नाबालिगों को पुलिस ने चंद घंटों के अंदर किया बरामद, परिजनों में खुशी का माहौल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.