Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»सीआईएल टी-20 में आज का धमाका : एससीसीएल और एनसीएल ने जीते रोमांचक मुकाबले
    खेल-सिनेमा

    सीआईएल टी-20 में आज का धमाका : एससीसीएल और एनसीएल ने जीते रोमांचक मुकाबले

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टूर्नामेंट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सीसीएल के अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच आज मेकॉन स्टेडियम में चरम पर रहा। टूर्नामेंट में आज दो मुकाबले खेले गए, जिसमें दर्शकों ने बल्ले और गेंद दोनों का मजा लिया। खिलाड़ियों ने टीम भावना और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।

    पहला मुकाबला : सीसीएल बनाम एससीसीएल

    दिन की शुरुआत हुई सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रांची और सिंगरेनी कोलियरीज़ कंपनीज लिमिटेड (एससीसीएल) के बीच। मुकाबला रोमांचक रहा और अंत तक किसी की जीत पक्की नहीं थी। एससीसीएल ने शानदार रणनीति और टीम वर्क के दम पर मैच अपने नाम किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मैच के अंतिम पलों में ही नतीजा तय हुआ, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक पूरी तरह रोमांचित थे।

    दूसरा मुकाबला : एनसीएल बनाम बीसीसीएल

    दिन का दूसरा मैच Northern Coalfields Limited (एनसीएल), सिंगरौली और Bharat Coking Coal Limited (बीसीसीएल), धनबाद के बीच हुआ। इस मुकाबले में एनसीएल ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी से जीत दर्ज की। खिलाड़ियों की खेल भावना और मेहनत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में एनसीएल ने बढ़त बनाई।

    टूर्नामेंट

    खिलाड़ियों का उत्साह और सम्मान

    आज के मैच के दौरान सीसीएल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष श्री आलोक कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने पहले मैच के “मैन ऑफ द मैच” खिलाड़ी को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे आयोजन कंपनियों के बीच सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। खेल प्रबंधक श्री आदिल हुसैन ने टीम भावना की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि कोल इंडिया की सभी अनुषंगी इकाइयों की टीमों के यहां भाग लेने से आयोजन और भी शानदार बन गया है।

    20 फरवरी के शुरू हुआ था टूर्नामेंट

    इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 20 फरवरी को हुआ था और यह 28 फरवरी, 2026 को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। 20 से 28 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें अपनी खेल प्रतिभा दिखा रही हैं।

    सीसीएल अपने CMD नीलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व में न केवल कोयला खनन बल्कि CSR, कल्याण, खेल और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी सक्रिय है। यह आयोजन कोल इंडिया परिवार में टीम भावना, कर्मचारी सहभागिता और सकारात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

    Also Read : निजी स्कूलों की शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर डीसी की समीक्षा बैठक, दिये स्पष्ट दिशा-निर्देश

    Today's CIL T20 blast: SCCL and NCL win thrilling matches टूर्नामेंट सीआईएल टी-20 में आज का धमाका : एससीसीएल और एनसीएल ने जीते रोमांचक मुकाबले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिजी स्कूलों की शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर डीसी की समीक्षा बैठक, दिये स्पष्ट दिशा-निर्देश
    Next Article दिल्ली बम धमाका मामला : NIA ने दो और आतंकियों को किया गिरफ्तार, अब तक 11 अरेस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.