Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा बजट सत्र : चौथे दिन खाली रही विपक्ष की आधा से ज्यादा सीटें
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा बजट सत्र : चौथे दिन खाली रही विपक्ष की आधा से ज्यादा सीटें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2026Updated:February 21, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इस बार बहस कम और विपक्षी विधायकों की गैरहाजिरी ज्यादा चर्चा में है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के आधे से ज्यादा विधायक सदन में मौजूद नहीं रहे, जिस पर सत्तापक्ष के साथ-साथ दूसरे दलों के विधायक भी सवाल उठा रहे हैं।

    21 में से 13 भाजपा विधायक रहे अनुपस्थित

    21 फरवरी को बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान भाजपा के कुल 21 विधायकों में से 13 विधायक सदन में मौजूद नहीं थे। यानी आधे से ज्यादा सीटें खाली रहीं। इस पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के विधायक जयराम महतो ने कहा कि बजट सत्र बहुत अहम होता है, क्योंकि इसी दौरान अगले एक साल के विकास का खाका तैयार किया जाता है। अगर विधायक ही गंभीर नहीं होंगे, तो जनता के मुद्दे कौन उठाएगा?

    सीएम हेमंत सोरेन का तंज

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दलीय आधार पर चुनाव नहीं होने के बावजूद भाजपा के लोग उसी में व्यस्त हैं। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी “शैडो टीम” भी निकाय चुनाव में लगी है। अब देखना है कि शहरी निकाय चुनाव में वे क्या कर पाते हैं।

    सरयू राय ने दी सफाई

    वहीं पूर्व मंत्री और जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव की वजह से विधायकों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि वे खुद भी शाम में जमशेदपुर चले जाते हैं और सुबह वापस लौट आते हैं।

    मंत्रियों ने भी उठाए सवाल

    कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि भाजपा विधायकों को जनता की समस्याओं से कोई खास लेना-देना नहीं दिख रहा। उनके मुताबिक विपक्ष के नेता सदन में सिर्फ हंगामा करने आते हैं। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान इस तरह की उदासीनता ठीक नहीं है। सत्तापक्ष चाहता है कि विपक्ष जनता के मुद्दे उठाए, ताकि सरकार उन पर काम कर सके। दीपिका पांडेय सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा और विपक्ष राज्य में कमजोर हो चुके हैं और महागठबंधन सरकार के कामकाज के कारण उनके पास मुद्दों की कमी हो गई है।

    भाजपा की ओर से क्या कहा गया?

    शनिवार को जिन भाजपा विधायकों की गैरहाजिरी रही, उनमें सत्येंद्र नाथ तिवारी, आलोक चौरसिया, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, प्रकाश राम, नवीन जायसवाल, चंपाई सोरेन, पूर्णिमा साहू, शत्रुघ्न महतो, रागिनी सिंह, राज सिन्हा, प्रदीप प्रसाद, अमित यादव और बाबूलाल मरांडी शामिल हैं। बड़का गांव से भाजपा विधायक रौशनलाल चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि सरकार ने शहरी निकाय चुनाव और बजट सत्र की तारीखें एक साथ रख दी हैं। ऐसे में विधायकों को तालमेल बिठाना पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि भाजपा सत्ता पक्ष को निश्चिंत नहीं बैठने देगी और सदन में जनसरोकार के मुद्दे जोरदार तरीके से उठाएगी।

    Also Read : सुदेश महतो ने युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया शर्मनाक और अस्वीकार्य

    absence assembly proceedings BJP MLAs Budget Session Deepika Pandey Singh Grand Alliance Government Hemant Soren jairam mahto Jharkhand Assembly Opposition Political rhetoric Roshanlal Choudhary ruling party Saryu Rai Shilpi Neha Tirkey urban body elections अनुपस्थिति जयराम महतो झारखंड विधानसभा दीपिका पांडेय सिंह बजट सत्र बीजेपी विधायक महागठबंधन सरकार राजनीतिक बयानबाजी रौशनलाल चौधरी विधानसभा कार्यवाही विपक्ष शहरी निकाय चुनाव शिल्पी नेहा तिर्की सत्तापक्ष सरयू राय हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएआई इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन शर्मनाक : सुदेश महतो
    Next Article सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, कोबरा जवान जख्मी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.