Ranchi : पैसों के लिए अपहरण कर हत्या करने के मामले में आरोपी जनक प्रसाद दोषी करार दिए गए है। अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। शनिवार को सजा की बिंदु पर सुनवाई होगी। मामला साल 2014 का है। 4 मई 2014 को फिरौती के लिए दुमका जिला के तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक अखौरी धनंजय कुमार सिंहा के बेटे गौतम अखौरी का अपहरण किया गया था। जिसके बाद उसका शव नेतरहाट से बरामद किया गया था।
बता दें कि मामले में पंडरा ओपी में गौतम अखौरी के पिता अखोरी धनंजय सिंह ने मई 2014 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अधीक्षक उत्पाद विभाग दुमका में कार्यरत हैं। पुत्र के गुमशुदा होने के संबंध में सूचना प्राप्त होने के बाद वह रांची लौट रहे थे। उसी क्रम में आरोपी की ओर से उन्हें मोबाइल फोन पर उनके पुत्र को वापस पाने के लिए 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस को सूचना देने पर उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
Also Read : मोशन सिकनेस को कहें बाय-बाय : ट्रैवल को आरामदायक और मज़ेदार बनाने के आसान टिप्स!

