Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 3:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ओडिशा से गांजा लाकर बेचते थे रांची में, 548 ग्राम माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा से गांजा लाकर बेचते थे रांची में, 548 ग्राम माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गांजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में छापेमारी कर पुलिस ने 548 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी खटाल की आड़ में गांजा की खरीद–फरोख्त कर रहे थे। रांची एसएसपी राकेश रंजन को बीती रात करीब साढ़े नौ बजे गुप्त सूचना मिली कि विद्यानगर स्थित डीएवी स्वर्णरेखा स्कूल के निकट जतरु लॉज के आसपास अवैध मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान एक युवक को गांजा के साथ पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

    पहले एक गिरफ्तार, बाद में दूसरा भी पकड़ा गया

    मौके से गिरफ्तार युवक की पहचान 19 साल के अखिलेश यादव के रूप में हुई। वह कृष्णा नगर रोड नंबर 01, विद्यानगर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से 548 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एक रेडमी कंपनी का स्मार्टफोन भी जब्त किया है। पूछताछ में अखिलेश ने बताया कि वह अपने साथी विवेक कुमार यादव उर्फ गुड़ी (18 वर्ष) के साथ मिलकर ओडिशा के राउरकेला से गांजा लाकर विद्यानगर और आसपास के इलाकों में ऊंचे दाम पर बेचता था। फरार आरोपी विवेक कुमार यादव को बाद में विद्यानगर इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदीपुर गांव का रहने वाला है और फिलहाल विद्यानगर में किराये के मकान में रह रहा था।

    खटाल की आड़ में चल रहा था धंधा

    पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे खटाल की आड़ में अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे थे। इलाके में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का अब तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा।

    छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

    इस कार्रवाई में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

    Also Read : आंतरिक सुरक्षा -11 की बैठक झारखंड में सम्पन्न, संयुक्त सचिव ने कहा- नए कानून के तहत समयबद्ध जांच पर फोकस

    548 ग्राम माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Two smugglers arrested with 548 grams of marijuana brought from Odisha and sold in Ranchi ओडिशा से गांजा लाकर बेचते थे रांची में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूल पहुंचकर DC ने परखी पढ़ाई की हकीकत : बच्चों से की बातचीत, शिक्षकों को दिये निर्देश
    Next Article देवघर बाल सुधार गृह में नाबालिग की संदिग्ध मौ’त, फंदे से लटका मिला श’व

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.