Ranchi : झारखंड की राजनीति में आज हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री आवास से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कल यानी 18 फरवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम ने सत्ताधारी दलों के विधायकों की अहम बैठक बुलाई है।
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी बैठक
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक मंगलवार शाम 4 बजे ATI में आहूत की गई है। माना जा रहा है कि बजट सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, विपक्ष के संभावित सवालों और सदन में पेश होने वाले मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।
इन दलों के विधायक होंगे शामिल
इस बैठक में सत्ताधारी गठबंधन के सभी प्रमुख दलों के विधायक शामिल होंगे। खास तौर पर
- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस)
- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
इन तीनों दलों के विधायकों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। गठबंधन सरकार चाहती है कि बजट सत्र के दौरान पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ सदन में अपनी बात रखी जाए।
Also Read : झारखंड में मौसम का डबल गेम, कहीं ठिठुरन तो कहीं पसीना

