Ranchi : झारखंड में इन दिनों मौसम पूरा दोहरा रूप दिखा रहा है। एक तरफ कुछ जिलों में ऐसी ठंड पड़ रही है कि बिना स्वेटर और कंबल के काम ही नहीं चल रहा, तो दूसरी तरफ कई जगहों पर तेज धूप लोगों को पसीना छुड़ा रही है। पिछले 24 घंटों में तापमान का जो हाल रहा, उसने सबको चौंका दिया।
गुमला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। वहीं चाईबासा में पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानी एक ही राज्य में कहीं सर्दी से कांपते लोग, तो कहीं धूप से बेहाल जनता।
हिमालयी हवाओं का असर
मौसम में इस बदलाव की बड़ी वजह हिमालय क्षेत्र से आ रही ठंडी हवाएं बताई जा रही हैं। इन हवाओं का असर खासकर पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा, रांची, खूंटी, गुमला और गढ़वा जिलों में साफ दिख रहा है। शाम होते ही इन इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। लोग रात में कंबल, शॉल और स्वेटर का सहारा ले रहे हैं। सुबह-सुबह भी हल्की सिहरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा मौसम अगले करीब 10 से 12 दिनों तक बना रह सकता है।
उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज धूप
दूसरी ओर झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्सों का हाल बिल्कुल अलग है। देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और दुमका में सुबह 7 बजे के बाद ही तेज धूप निकल जा रही है। यहां दिन में गर्मी महसूस हो रही है और लोगों को स्वेटर की जरूरत बहुत कम पड़ रही है। सुबह-शाम हल्की ठंड जरूर रहती है, लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जा रहा है।
राजधानी में साफ रहेगा आसमान
राजधानी रांची में 20 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का-फुल्का कुहासा दिख सकता है, लेकिन दिन में अच्छी धूप रहेगी। 17 और 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।
जानिए आपके जिला/शहर का हाल
| जिला / शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| रांची | 27°C | 13°C |
| जमशेदपुर | 30°C | 16°C |
| धनबाद | 30°C | 14°C |
| डाल्टनगंज | 28°C | 12°C |
| देवघर | 28°C | 15°C |
| मेदिनीनगर | 28°C | 12°C |
| मैक्लूसकीगंज | 27°C |
Also Read : आरपीसी मीडिया कप 2026 : फाइनल में स्वर्णरेखा ने मा’री बाजी, बनी चैंपियन

