Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची से दबोचा गया कुख्यात प्रिंस खान का गुर्गा किशन, गिरोह को उपलब्ध कराता था व्यवसायियों का मोबाइल नंबर
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची से दबोचा गया कुख्यात प्रिंस खान का गुर्गा किशन, गिरोह को उपलब्ध कराता था व्यवसायियों का मोबाइल नंबर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 13, 2026Updated:February 13, 2026No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी किशन खान उर्फ तसलीम खान को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है। वह बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 297/2025 और 11/2026 में वांछित था। आरोपी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह का रहने वाला है और पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। किशन खान कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान खान का खासमखास गुर्गा है।

    धनबाद एसआईटी ने रांची से दबोचा

    सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर एक खास टीम बनाई गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि किशन खान रांची में छिपा हुआ है। इसके बाद विशेष छापामारी दल ने रांची में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे धनबाद लाकर बरवाअड्डा थाना में रखा गया। एसपी ने बताया कि किशन खान लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन टेक्निकल सेल और गुप्त सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा गया।

    पूछताछ में कबूला जुर्म

    गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में किशन खान ने दोनों मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसने यह भी बताया कि वह कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के लिए काम करता था। एसपी के अनुसार, किशन खान गिरोह के लिए अहम कड़ी का काम करता था। वह व्यवसायियों के मोबाइल नंबर गिरोह के सदस्यों को उपलब्ध कराता था, ताकि उनसे रंगदारी की मांग की जा सके। यानी सीधे तौर पर धमकी देने से पहले वह पूरी जानकारी जुटाने का काम करता था।

    अपराधियों को देता था पनाह और पैसों का खेल

    जांच में यह भी सामने आया है कि किशन खान सिर्फ जानकारी देने तक सीमित नहीं था। वह अपराधियों को ठहरने की जगह देता था और जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी करता था। रंगदारी से जो अवैध रकम वसूली जाती थी, उसे जमीन और दूसरे धंधों में निवेश किया जाता था। पुलिस को शक है कि इस पैसे से कई जगहों पर संपत्ति खरीदी गई है। आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसमें कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

    गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज

    किशन खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। उसकी निशानदेही पर लगातार छापेमारी की जा रही है। सिटी एसपी ने साफ कहा कि जिले में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जो भी इस गिरोह से जुड़ा पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

    लंबा रहा है आपराधिक इतिहास

    किशन खान का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही लंबा रहा है। बरवाअड्डा थाना में उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। 2025 और 2026 के मामलों में वह फरार चल रहा था। पुलिस का कहना है कि धनबाद में रंगदारी और संगठित अपराध पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। किशन खान की गिरफ्तारी को इसी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    Also Read : सीसीटीवी बिना चल रही थी परीक्षा, बोकारो डीसी ने चार वीक्षकों को ड्यूटी से हटाया

    a henchman of the notorious Prince Khan arrested Barwadda Police Station Crime news Daily News Dhanbad Dhanbad News Dhanbad Police Jharkhand news Jharkhand News Update Kishan Kishan Khan Kurmidih News Today Notorious Criminal police ranchi was arrested in Ranchi. He supplied the gang with mobile numbers of businessmen. किशन खान कुख्यात अपराधी कुर्मीडीह क्राइम न्यूज गिरफ्तार गिरोह को उपलब्ध कराता था व्यवसायियों का मोबाइल नंबर झारखण्ड न्यूज़ झारखण्ड न्यूज़ अपडेट डेली न्यूज धनबाद धनबाद पुलिस धनबाद समाचार न्यूज़ टुडे पुलिस बरवाअड्डा थाना रांची रांची से दबोचा गया कुख्यात प्रिंस खान का गुर्गा किशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीसीटीवी बिना चल रही थी परीक्षा, बोकारो डीसी ने चार वीक्षकों को ड्यूटी से हटाया
    Next Article सायको बाजार में अफीम पर पुलिस का शिकंजा, किसानों को दी सख्त चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.