Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jun, 2026 ♦ 12:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»अभिषेक शर्मा अस्पताल में, कल नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल
    खेल

    अभिषेक शर्मा अस्पताल में, कल नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अभिषेक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट की समस्या के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक पिछले दो दिनों से अस्पताल में हैं और कल यानी गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल लग रहा है। BCCI के एक सूत्र ने बताया कि उनकी पेट की समस्या की जांच की जा रही है और अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें आज छुट्टी मिलेगी या नहीं।

    मुंबई में भी थी परेशानी

    अभिषेक को पेट की दिक्कत पहले से थी। मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान वे बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे। तब असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने कहा था कि अभिषेक पेट की परेशानी से उबर रहे हैं और उम्मीद है कि दो दिन में अगले मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

    सैमसन और ईशान करेंगे ओपनिंग

    अगर अभिषेक नामीबिया के खिलाफ फिट नहीं हो पाते हैं, तो टीम के पास संजू सैमसन और ईशान किशन से ओपनिंग कराने का विकल्प है। याद दिला दें, न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद संजू को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ईशान ने रिप्लेस किया था। टेन डोशेट ने मंगलवार को कहा, “हम अभिषेक की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं। उनकी उपलब्धता के आधार पर टीम में बदलाव हो सकते हैं।”

    बुमराह और वॉशिंगटन भी वापस

    अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने के लिए तैयार हैं। बीमारी के कारण वे अमेरिका के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाए थे। मंगलवार को दिल्ली में टीम के अभ्यास सत्र में बुमराह ने पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की।

    ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में लगी साइड स्ट्रेन से उबरकर टीम में वापस आ गए हैं। उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी की और थ्रोडाउन पर बल्लेबाजी का भी अभ्यास किया।

    Also Read : गिरिडीह में तमिलनाडु CID ने मारा छापा, करोड़ों के घोटाले का फरार आरोपी गिरफ्तार

    Abhishek Sharma Bumrah Delhi hospitalised India Cricket Team Indian cricket Ishan Kishan Namibia match net practice player update Sanju Samson stomach illness T20 series team fitness Washington Sundar अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती इंडियन क्रिकेट ईशान किशन खिलाड़ी अपडेट टी20 सीरीज टीम फिटनेस दिल्ली नामीबिया मैच नेट अभ्यास पेट की बीमारी बुमराह भारत क्रिकेट टीम वॉशिंगटन सुंदर संजू सैमसन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल
    Next Article वंदे मातरम् पर केंद्र का बड़ा फैसला, अब हर सरकारी कार्यक्रम में पूरे 6 छंद अनिवार्य

    Related Posts

    खेल

    सिमडेगा की बेटियों ने बढ़ाया झारखंड का मान, भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन

    May 23, 2026
    खेल

    हजारीबाग में बालिका बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका, 26 मई से होगा ट्रायल

    May 21, 2026
    खेल

    गांधी मैदान में दिखेगा खो-खो का रोमांच, 29 से 31 मई तक होगी राज्य स्तरीय जूनियर बालिका प्रतियोगिता

    May 17, 2026
    Latest Posts

    रांची में अड्डेबाजी पर वार, नशेबाजों और हुड़दंगियों को एसडीएम ने दी चेतावनी

    June 1, 2026

    एडीजी की दो टूक- नशा तस्करों, भू-माफियाओं और गैंगस्टरों को किसी भी हाल में नहीं बख्शें

    June 1, 2026

    हरमू मैदान में नशे का सौदागर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

    June 1, 2026

    रांची की ट्रैफिक व्यवस्था का SSP ने लिया जायजा, सड़क पर उतरकर हटवाया अतिक्रमण और अवैध पार्किंग

    June 1, 2026

    झारखंड की सीनियर IPS अधिकारी विजया लक्ष्मी बनीं CRPF की IG, चंदन झा CISF में DIG

    June 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.