Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»Cognizant का खुशखबरी पैकेज : एंप्लॉइज को मिलेगा 100% बोनस… जानें
    बिजनेस

    Cognizant का खुशखबरी पैकेज : एंप्लॉइज को मिलेगा 100% बोनस… जानें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Cognizant
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आईटी सर्विसेज कंपनी Cognizant Technology Solutions ने 2025 के लिए अपने कर्मचारियों के लिए 100% डिस्क्रेशनरी बोनस का ऐलान किया है। यह घोषणा कंपनी ने ‘विनर्स सर्किल’ में एंट्री करने के बाद की, जो कॉग्निजेंट का टॉप-टियर इंडस्ट्री परफॉरमेंस बेंचमार्क है।

    कंपनी ने यह टॉप-टियर दर्जा दो साल पहले, यानी 2025 में ही हासिल कर लिया, जबकि इसे मूल रूप से 2027 तक पाने का लक्ष्य था। Cognizant के CEO रवि कुमार ने कहा कि यह सफलता क्लाइंट्स और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का नतीजा है। उन्होंने बताया कि डिस्क्रेशनरी बोनस प्रोग्राम की फंडिंग 100% की गई है, हालांकि इंडिविजुअल पेमेंट का विवरण अभी जारी नहीं किया गया है। Cognizant के 3.50 लाख से अधिक कर्मचारी हैं, जिनमें से अधिकांश भारत में स्थित हैं। कंपनी का मुख्यालय न्यू जर्सी, अमेरिका में है।

    ग्राहकों और इंडस्ट्री में बढ़त

    कंपनी ने ‘विनर्स सर्किल’ में अपनी एंट्री रेवेन्यू ग्रोथ, मार्जिन और एग्जीक्यूशन में टॉप परफॉर्मेंस के आधार पर की। दिसंबर 2025 तिमाही में कॉग्निजेंट का रेवेन्यू उम्मीद से तेज बढ़ा, जिससे संकेत मिला कि अरबों डॉलर की एआई रणनीति अब ग्रोथ में बदल रही है।

    कंपनी की ग्रोथ अन्य आईटी कंपनियों से आगे

    कॉग्निजेंट की 2025 की कॉन्स्टैंट करेंसी ग्रोथ 6.4% रही, जो बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनियों में सबसे अधिक है। तुलना के तौर पर, एसेंचर 6.25%, एचसीएलटेक 4.8%, इंफोसिस 3.15%, टीसीएस 0.78% और विप्रो 1.83% गिर गई।

    कैसे मापा गया टॉप टियर दर्जा

    कंपनी ने बताया कि टॉप टियर दर्जा ग्लोबल पियर ग्रुप की तुलना में रेवेन्यू ग्रोथ पर आधारित है। पिछले कुछ वर्षों में कॉग्निजेंट की रैंकिंग लगातार सुधरी – 2022 में 10वें, 2023 में आठवें, 2024 में छठे और 2025 में टॉप पर। इस ग्रोथ सुधार के कारण कंपनी को पियर सेट में टॉप-4 परफॉर्मर्स में शामिल किया गया।

    Cognizant के पियर ग्रुप में एसेंचर, कैपजेमिनी, सीजीआई, डीएक्ससी, ईपीएएम, जेनपैक्ट, एचसीएलटेक, इंफोसिस, टीसीएस और विप्रो शामिल हैं। 3.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को बोनस के रूप में सीधे लाभ मिलेगा और यह कंपनी की स्थिर और मजबूती से बढ़ती ग्रोथ का प्रतीक है।

    Also Read : RCB की नजर WPL के दूसरे खिताब पर: 3 बार की रनर-अप DC से भिड़ेगी फाइनल में

    Business News Cognizant Daily News latest updates.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजन सुराज पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की बिहार चुनाव 2025 रद्द करने की याचिका
    Next Article ‘एक्टिंग DGP’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों को समय पर ‘नियमित DGP’ प्रस्ताव भेजने का आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : निवेश पर बीजेपी के सवालों की हवा, बीजेपी सांसद ने ही कैसे निकाल दी?

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    झारखंड

    धरती फटी, घर कांपे… धनबाद की कांटा पहाड़ी में भू-धंसान से मची दहशत

    May 22, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.