Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»‘एक्टिंग DGP’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों को समय पर ‘नियमित DGP’ प्रस्ताव भेजने का आदेश
    Uncategorized

    ‘एक्टिंग DGP’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों को समय पर ‘नियमित DGP’ प्रस्ताव भेजने का आदेश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026No Comments3 Mins Read12
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुप्रीम कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकारों की उस परंपरा पर सवाल उठाए, जिसमें वे नियमित पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को नाम भेजने के बजाय ‘एक्टिंग’ DGP की नियुक्ति कर देती हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से योग्य और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को DGP के पद के लिए चयन का उचित अवसर नहीं मिल पाता।

    कोर्ट ने टिप्पणी की कि ‘एक्टिंग’ नियुक्तियां करके राज्य सरकारें तय प्रक्रिया से बचने की कोशिश करती हैं, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता पर असर पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रथा को गलत बताते हुए इसे खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया।

    सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा, “हम UPSC को यह अधिकार देते हैं कि वह राज्यों को संबंधित DGP की सिफारिशों के लिए समय पर प्रस्ताव भेजने के लिए लिखे। जब ऐसे प्रस्ताव नहीं भेजे जाते हैं, तो UPSC प्रकाश सिंह मामले में आवेदन दायर कर सकती है। संबंधित राज्यों को जवाबदेही सहित आवश्यक परिणाम भुगतने होंगे।”

    कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी राज्य में DGP या पुलिस बल के प्रमुख की नियुक्ति UPSC द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए तीन अधिकारियों के पैनल में से की जाती है। आज की सुनवाई तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश की चुनौती से संबंधित थी, जिसमें UPSC को राज्य सरकार द्वारा अनुशंसित नामों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by LawChakra (@lawchakra)

     

    UPSC ने कोर्ट को बताया कि तेलंगाना में पिछली DGP, अनुराग शर्मा, 2017 में रिटायर हो गए थे, लेकिन राज्य ने UPSC को समय पर कोई सिफारिश नहीं भेजी। राज्य ने आखिरकार अप्रैल 2025 में सिफारिश भेजी, लेकिन UPSC ने कहा कि इतनी देरी गंभीर चूक है। आयोग ने यह भी कहा कि तेलंगाना अकेली राज्य सरकार नहीं है जो इस तरह की देरी कर रही है।

    सुप्रीम कोर्ट ने UPSC की चिंता से सहमति जताई और कहा कि इस तरह की देरी कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के करियर की ग्रोथ को प्रभावित करती है। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि केवल UPSC का ऑब्जेक्शन स्थिति को बेहतर नहीं बनाएगा, बल्कि राज्य सरकारों को कार्रवाई करने के लिए बाध्य करना होगा।

    कोर्ट ने UPSC को तेलंगाना के DGP चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकारें जल्द से जल्द DGP के लिए सिफारिशें भेजें। प्रस्तावों का चयन मेरीट और योग्य अधिकारियों की पात्रता के आधार पर होगा। UPSC को इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है।

    Also Read : Cognizant का खुशखबरी पैकेज : एंप्लॉइज को मिलेगा 100% बोनस… जानें

    Acting DGP DGP Appointment DGP नियुक्ति judiciary law and order police administration Prakash Singh guidelines senior police officers State Governments Supreme Court UPSC एक्टिंग DGP कानून व्यवस्था न्यायपालिका पुलिस प्रशासन प्रकाश सिंह गाइडलाइंस राज्य सरकारें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCognizant का खुशखबरी पैकेज : एंप्लॉइज को मिलेगा 100% बोनस… जानें
    Next Article झारखंड में लोकल युवाओं की बल्ले-बल्ले, आउटसोर्सिंग में 75% नौकरी का ऐलान

    Related Posts

    क्राइम

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026
    झारखंड

    अख्तर नवाज हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, कपाली लिबरल का मुखिया गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    झारखंड

    भू-माफियाओं और अपराधियों को वित्त मंत्री की चेतावनी, कहा- कानून से खिलवाड़ किया तो सीधा जेल

    June 1, 2026
    क्राइम

    पिता बना हैवान, डंडे से पीट-पीटकर 6 साल की बेटी की ले ली जान

    May 31, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.