Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में लोकल युवाओं की बल्ले-बल्ले, आउटसोर्सिंग में 75% नौकरी का ऐलान
    झारखंड

    झारखंड में लोकल युवाओं की बल्ले-बल्ले, आउटसोर्सिंग में 75% नौकरी का ऐलान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026No Comments3 Mins Read15
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि धनबाद कोयला क्षेत्र होने के बावजूद यहां का खनन कार्य आउटसोर्सिंग कंपनियों को सौंप दिया गया है। ये कंपनियां राज्य के बाहर से मजदूर लाकर काम करा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इसी कारण यहां के लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोयला क्षेत्र में काम कर रही सभी कंपनियों को 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को देना होगा। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो स्थानीय लोग खुद उस पर कब्जा करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और न्याय की लड़ाई में जनता के साथ खड़ी है। उक्त बातें सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 54वें स्थापना दिवस समारोह में कही। यह समारोह धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित किया गया था। मौके पर सीएम ने कोयला क्षेत्र में काम कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियों पर सीधा हमला बोला और स्थानीय लोगों के रोजगार का मुद्दा जोर-शोर से उठाया।

    कोयला को लेकर दुनिया में धनबाद अलग स्थान रखता है। यहां पर जितनी पब्लिक कंपनिया हैं, आउटसोर्स के माध्यम से यह प्राइवेट कंपनियों को घुसा कर बाहर से लोग मजदूर के रूप में लाने लगे हैं।
    उन्हें लगता है कि लोकल लोगों को रखेंगे तो आंदोलन होगा। लेकिन याद रखियेगा आपको 75% स्थानीय को रखना… pic.twitter.com/ZNnvw2at52

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 4, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन ने अपने भाषण में पेसा कानून का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पेसा कानून लागू हो चुका है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी आदिवासी और स्थानीय व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।
    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और भाजपा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र में भाजपा की सरकार रहेगी, तब तक देश में महंगाई कम नहीं होने वाली है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब परिवारों पर पड़ रहा है और इसी वजह से वे अपने बच्चों को ठीक से पढ़ा नहीं पा रहे हैं। सीएम ने बताया कि इसे देखते हुए झारखंड सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग का ख्याल रख रही है।

    शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार गरीब बच्चों के लिए रांची में नि:शुल्क इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग चला रही है। जल्द ही इस सुविधा को जिला स्तर पर भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि राज्य का हर बच्चा पढ़े और देश व राज्य के ऊंचे पदों तक पहुंचे, ताकि परिवार और समाज दोनों की स्थिति बेहतर हो सके। अंत में सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं और गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और पत्रकार बनाएं।

    Also Read :  Cognizant का खुशखबरी पैकेज : एंप्लॉइज को मिलेगा 100% बोनस… जानें

    75percent locals Jobs Demanded Daily News Dhanbad Coalfields Dhanbad News Jharkhand news JMM 54th Foundation Day Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘एक्टिंग DGP’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों को समय पर ‘नियमित DGP’ प्रस्ताव भेजने का आदेश
    Next Article दो नाबालिग लड़कियों की लूट ली थी अस्मत, 8 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.