Johar Live Desk : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। RCB ने 2024 में पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रचा था और अब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में हैं, लेकिन अब तक खिताब का इंतजार है। दोनों टीमें 2024 में भी फाइनल में आमने-सामने आई थीं, जहां RCB ने DC को 8 विकेट से हराया था।
टीमों की तैयारी और आंकड़े
RCB ने लीग स्टेज में टॉप पर रहते हुए सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, जबकि DC ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले हुए हैं, जिनमें DC ने 6 और RCB ने 3 जीत दर्ज की हैं।
RCB की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस सीजन में 290 रन बनाए हैं और फाइनल में ऑरेंज कैप की रेस में आगे बढ़ सकती हैं।
DC की गेंदबाज नंदिनी शर्मा पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें शीर्ष पर पहुंचने के लिए सिर्फ 2 विकेट चाहिए।
पिच और मौसम का हाल
कोटांबी स्टेडियम की पिच अब बल्लेबाजों के अनुकूल है। पहले इनिंग में औसतन 150-160 रन बन रहे हैं और चेज करना आसान है। मौसम गर्म रहने की संभावना है, और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
संभावित प्लेइंग XI
RCB: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष, गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, लॉरेन बेल
DC: जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली, लौरा वोल्वार्ट, मरीजन कैप, निकी प्रसाद, अलाना किंग, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, श्री चरणी, नंदनी शर्मा
कैसे देखें लाइव
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और ऑनलाइन जियो हॉटस्टार एप पर होगा।
Also Read : इस एक्सप्रेसवे पर लगा 31 घंटे का महाजाम खत्म, 1.5 लाख से ज्यादा गाड़ियां फंसी थी ट्रैफिक में

