Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 12:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»इस एक्सप्रेसवे पर लगा 31 घंटे का महाजाम खत्म, 1.5 लाख से ज्यादा गाड़ियां फंसी थी ट्रैफिक में
    ट्रेंडिंग

    इस एक्सप्रेसवे पर लगा 31 घंटे का महाजाम खत्म, 1.5 लाख से ज्यादा गाड़ियां फंसी थी ट्रैफिक में

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रैफिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai/Pune : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर करीब 31 घंटे बाद गुरुवार सुबह ट्रैफिक फिर से बहाल हो गया। 3 फरवरी से यहाँ लगभग डेढ़ लाख वाहन फंसे हुए थे, जिससे 25 किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें लग गई थीं। जाम में फंसे यात्रियों को खाना, पानी और टॉयलेट सुविधाओं की कमी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    इस जाम में उद्योगपति और पिनैकल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता भी शामिल थे। वे लगभग 8 घंटे फंसे रहे और बाद में हेलिकॉप्टर से पुणे ले जाए गए। डॉ. मेहता ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हेलिकॉप्टर से ली गई जाम की तस्वीर शेयर की।

    कैसे हुआ जाम

    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के खंडाला घाट सेक्शन में अडोशी टनल के पास 3 फरवरी की शाम करीब 5 बजे एक गैस टैंकर पलट गया। टैंकर से प्रोपाइलीन गैस लीक हो रही थी। सुरक्षा कारणों से एक्सप्रेसवे के कई हिस्से बंद कर दिए गए थे। MSRDC के अनुसार, टैंकर की गैस को दूसरे टैंकर में ट्रांसफर किया गया और फिर क्षतिग्रस्त टैंकर को हटाया गया। इसके बाद जाम धीरे-धीरे खुलना शुरू हुआ।

    NDRF, SDRF और BPCL की टीमों ने संभाली स्थिति

    गैस लीक के बाद NDRF, SDRF और भारत पेट्रोलियम (BPCL) की टीमें मौके पर तैनात की गई थीं। पुणे से मुंबई जाने वाली लेन पूरी तरह बंद कर दी गई और ट्रैफिक को पुराने मुंबई-पुणे हाईवे की ओर डायवर्ट किया गया। हालांकि, जाम के कारण बस सेवाओं पर भी असर पड़ा। MSRTC की 165 बसें अलग-अलग जगहों पर फंसी रहीं और बुधवार को 139 बस सेवाएं रद्द करनी पड़ीं। सबसे ज्यादा फंसी बसें सतारा, सोलापुर और पुणे से थीं।

    यात्रियों की मदद के लिए इंतजाम

    IRB MPEPL और पुणे ग्रामीण पुलिस ने जाम में फंसे यात्रियों को पानी और बिस्कुट प्रदान किए। MSRDC और IRB MPEPL की टीमें FM रेडियो, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यात्रियों को लगातार अपडेट देती रहीं।

    सोशल मीडिया पर नाराजगी

    जाम के दौरान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। कुछ यूजर्स ने एक्सप्रेसवे को ‘पार्किंग लॉट’ बताया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।

    अब ट्रैफिक में राहत

    अधिकारियों के मुताबिक, हालात की समीक्षा के बाद बस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू की जाएंगी। एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम ने उम्मीद जताई कि गुरुवार सुबह तक ट्रैफिक में पूरी तरह राहत मिल जाएगी।

    Also Read : जामताड़ा के 11 छात्रों का BSF, CISF और CRPF में चयन, DC ने किया सम्मानित

    hindi news Latest Mumbai Pune Expressway Mumbai traffic jam National
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में 14 फरवरी को होगा रूहानी सम्मेलन, देशभर से उलेमा और सूफी संत होंगे शामिल
    Next Article हजारीबाग नगर निकाय चुनाव : 50 से ज्यादा महिला उम्मीदवार मैदान में, दिखा रहीं ताकत

    Related Posts

    गुमला

    गुमला में आंधी तूफान का कहर, स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटने से पांच छात्र घायल

    May 1, 2026
    गुमला

    गुमला में सड़क हादसा: ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    May 1, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग हत्याकांड और पत्रकार पर हमले की जांच करेगी कांग्रेस, चार सदस्यीय समिति गठित

    May 1, 2026
    Latest Posts

    गुमला में आंधी तूफान का कहर, स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटने से पांच छात्र घायल

    May 1, 2026

    गढ़वा में NEET को लेकर अलर्ट: केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू, 200 मीटर तक पाबंदी

    May 1, 2026

    गुमला में सड़क हादसा: ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    May 1, 2026

    बोकारो वेतन घोटाला: SIT को 10 करोड़ की मनी ट्रेल का सुराग, 1.80 करोड़ रुपये फ्रीज

    May 1, 2026

    हजारीबाग हत्याकांड और पत्रकार पर हमले की जांच करेगी कांग्रेस, चार सदस्यीय समिति गठित

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.