Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बजट 2026 पर RJD का बड़ा हमला, स्कूल-अस्पतालों की हालत पर उठाए गंभीर सवाल
    बिहार

    बजट 2026 पर RJD का बड़ा हमला, स्कूल-अस्पतालों की हालत पर उठाए गंभीर सवाल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Budget 2026
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : केंद्र सरकार के Budget 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने कड़ा हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि यह बजट आम जनता को राहत देने के बजाय उन्हें और बोझ देने वाला है। RJD ने सवाल उठाया है कि जब देश के स्कूल, अस्पताल और किसान उपेक्षित रहेंगे, तो ‘विकसित भारत’ का सपना कैसे साकार होगा।

    मध्यम वर्ग को मिली सिर्फ झुनझुना

    RJD प्रवक्ता शक्ति यादव ने बुधवार, 4 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि इनकम टैक्स स्लैब में एक रुपये की भी राहत नहीं दी गई, जबकि शेयर बाजार में निवेश करने वालों पर STT बढ़ाकर अतिरिक्त बोझ डाला गया। उनका कहना है कि बजट के तुरंत बाद सेंसेक्स में लगभग 2800 अंकों की गिरावट इसी असंतोष का संकेत है।

    किसान विरोधी रवैया

    RJD ने बजट में किसानों के लिए ठोस योजनाओं की कमी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया। शक्ति यादव ने कहा कि यह देश के इतिहास का पहला ऐसा बजट है, जिसमें जानवरों के लिए योजनाएं तो हैं, लेकिन अन्नदाता किसान के लिए कोई रोडमैप नहीं। एमएसपी, खाद की कीमतों और खेतिहर मजदूरों के सवालों पर सरकार की चुप्पी को उन्होंने किसान विरोधी रवैया बताया।

    जनता से वसूली, पूंजीपतियों को छूट

    RJD प्रवक्ता ने कहा कि आज सरकारी खजाने में आम जनता का योगदान 36% है, जबकि कॉरपोरेट जगत का योगदान सिर्फ 18%। पहले दोनों लगभग बराबर थे। उनका आरोप है कि सरकार ने आम जनता को निचोड़कर अपने ‘सूट-बूट वाले दोस्तों’ को राहत दी है।

    शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च बेहद कम

    RJD ने कोठारी आयोग का जिक्र करते हुए कहा कि आयोग ने 60 साल पहले शिक्षा पर GDP का 6% खर्च करने की सिफारिश की थी, लेकिन आज शिक्षा बजट 3% से कम है और स्वास्थ्य पर खर्च 2% के आसपास अटका हुआ है। पार्टी का सवाल है कि जब स्कूल और अस्पताल बदहाल हैं, तो देश का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा।

    शहरी विकास और रोजगार पर भी सवाल

    RJD ने शहरी विकास बजट में 11.6% की कटौती और प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवंटित राशि के इस्तेमाल न होने पर भी सवाल उठाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन बजट में रोजगार सृजन का कोई ठोस प्लान नहीं दिखता।

    Also Read : EPFO News: PF रिटर्न में हो सकती है कटौती, जानें नया अपडेट

    Bihar Politics Budget 2026 Rjd RJD Speaker shakti Yadav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 5 IPS और 25 IAS अधिकारी जायेंगे दिल्ली, लेगें चुनावी प्रशिक्षण
    Next Article संध्या सिंह ने मानगो मेयर पद के लिए दाखिल किया नामांकन, चुनावी रण तेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.