Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची के रितेश सहित तीन नौसेना प्रशिक्षु चेन्नई समुद्र की तेज लहरों में फंसे, एक की मौ’त, दो लापता
    झारखंड

    रांची के रितेश सहित तीन नौसेना प्रशिक्षु चेन्नई समुद्र की तेज लहरों में फंसे, एक की मौ’त, दो लापता

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    समुद्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : चेन्नई के समुद्र तट पर तीन युवकों के साथ बड़ा हादसा हुआ। समुद्र में नहाते समय तेज लहरों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक अब भी लापता हैं। मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक मुकेश (तमिलनाडु), रितेश प्रजापति (रांची) और नवल (मुंबई) – एकेडमी ऑफ मेरीटाइम एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एएमईटी), चेन्नई में नौसेना प्रशिक्षण के लिए चयनित हुए थे। रविवार की छुट्टी के दौरान वे समुद्र किनारे घूमने गए और नहाने का फैसला किया। नहाते समय वे धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए, तभी अचानक तेज लहरें उठीं और तीनों समुद्र की लहरों में बह गए।

    घटना को देख लोग तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद मुकेश को बाहर निकाला गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। मुकेश का शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, रांची के तुपुदाना निवासी 20 वर्षीय रितेश प्रजापति और मुंबई निवासी नवल अब भी लापता हैं। चेन्नई पुलिस, गोताखोर और अन्य टीमें लगातार समुद्र में दोनों युवकों की तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

    रितेश के परिवार और मोहल्ले वाले इस दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं। उनके पिता ऑटो चालक हैं और मां फुटवियर की दुकान चलाती हैं। बड़ी बहन और बड़े भाई ने भी चेन्नई जाने की तैयारी शुरू कर दी है। रितेश मर्चेंट नेवी में प्रशिक्षण के लिए गया था और पूरे परिवार को उस पर गर्व था। समुद्र तट पर हुई इस घटना ने परिवार और स्थानीय लोगों को गमगीन कर दिया है। पुलिस ने बचाव और खोज जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

    Also Read : कदमा टोल ब्रिज पर जवान को कार से कुचलने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

    Accident AMET beach Chennai coastal accident death family Merchant Navy missing Navy News Rescue safety social impact young man एएमईटी चेन्नई तटीय हादसा नौसेना परिवार मर्चेंट नेवी मृत्यु युवक रेस्क्यू लापता समाचार समुद्रतट सुरक्षा सोशल इम्पैक्ट हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटोल ब्रिज पर जवान को कुचलने के मामले में तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
    Next Article जमशेदपुर में स्कूल वैन-ऑटो चालकों की हड़ताल, हजारों बच्चे-अभिभावक हुए परेशान

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.