Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»टोल ब्रिज पर जवान को कुचलने के मामले में तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
    झारखंड

    टोल ब्रिज पर जवान को कुचलने के मामले में तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : कदमा टोल ब्रिज गोलचक्कर के पास ड्यूटी पर तैनात जवान को कार से कुचलने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

    घटना 3 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि की है, जब कदमा टोल ब्रिज के पास ड्यूटी पर तैनात जवान हीरालाल महतो पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि अपराधियों ने कार से कुचलकर जवान की हत्या करने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर एसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिज़ायर कार को भी जब्त कर लिया गया है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह, अंकित मुखी और आदित्य मुखी के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पुलिस से नाराजगी के चलते उन्होंने साजिश रचकर जवान को कार से कुचलने का प्रयास किया था। बताया गया कि घटना के समय सभी आरोपी नशे की हालत में थे।

    पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    Also Read : जामताड़ा में साइबर अपराध रोकने के लिए एसपी की सख्त पहल, बैंक अधिकारियों को चेतावनी

    accused under the influence of alcohol arrested accused attack on soldier CCTV footage crime Deadly Attack East Singhbhum Hiralal Mahto jail jamshedpur Judicial Custody Kadma Toll Bridge Maruti Suzuki Dzire Police raid अपराध कदमा टोल ब्रिज गिरफ्तार आरोपी जमशेदपुर जवान हमला जानलेवा हमला जेल नशे में आरोपी न्यायिक हिरासत पुलिस छापेमारी पूर्वी सिंहभूम मारुति सुजुकी डिज़ायर सीसीटीवी फुटेज हीरालाल महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में साइबर अपराध रोकने के लिए एसपी की सख्त पहल, बैंक अधिकारियों को चेतावनी
    Next Article रांची के रितेश सहित तीन नौसेना प्रशिक्षु चेन्नई समुद्र की तेज लहरों में फंसे, एक की मौ’त, दो लापता

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.