Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डंपिंग प्लांट की आड़ में चल रहा था अवैध बालू कारोबार, छह लोडेड हाइवा जब्त
    झारखंड

    डंपिंग प्लांट की आड़ में चल रहा था अवैध बालू कारोबार, छह लोडेड हाइवा जब्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अवैध
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में डंपिंग प्लांट की आड़ में अवैध रूप से बालू का कारोबार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छापेमारी कर बालू लोड छह हाइवा वाहन जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई भड़गांव-नंदगांव पथ पर स्थित बीटीआईपीएल प्लांट परिसर में की गई। बताया जा रहा है कि यहां संगठित और व्यवस्थित तरीके से बालू का अवैध भंडारण एवं परिवहन किया जा रहा था। आमतौर पर इस स्थल को निर्माण सामग्री तैयार करने वाला डंपिंग यार्ड माना जाता था, जिससे किसी को अवैध गतिविधियों की भनक नहीं लगी।

    गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

    लोहरदगा के एसपी सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद उन्होंने सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा को कार्रवाई का निर्देश दिया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई त्वरित छापेमारी में छह हाइवा वाहन जब्त किए गए, जिनके रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 13जे 6362, जेएच 13जे 3825, जेएच 13जे 5141, जेएच 13जे 9876, जेएच 13जे 9290 एवं जेएच 13जे 8633 हैं। सभी वाहनों में अवैध रूप से बालू लदी हुई थी।

    वैध कागजात नहीं दिखा सके चालक

    पुलिस द्वारा बालू के वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर सेन्हा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया। मामले की जानकारी मिलने पर खनन निरीक्षक बसंत उरांव एवं सेन्हा अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत थाना पहुंचे और जब्त वाहनों का सत्यापन किया। इस संबंध में सेन्हा थाना में कांड संख्या 28/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

    Also Read : कुख्यात अमन सिंह गैंग ने ली सिंह मेंशन में बमबाजी की जिम्मेदारी, लिखा- संजीव सिंह का दरवाजा फाड़े हैं…

    dumping plant Hyva truck seized Illegal Sand Trade Jharkhand news Lohardaga mining case Police raid sand smuggling Senha police station अवैध बालू कारोबार खनन मामला झारखंड समाचार डंपिंग प्लांट पुलिस छापेमारी बालू तस्करी लोहरदगा सेन्हा थाना हाइवा जब्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात अमन सिंह गैंग ने ली सिंह मेंशन में बमबाजी की जिम्मेदारी, लिखा- संजीव सिंह का दरवाजा फाड़े हैं…
    Next Article बजट के दूसरे दिन शेयर बाजार की शुरुआत निगेटिव, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सहायक कारापाल अभ्यर्थियों की मांग, दौड़ के लिए एक महीने का और समय मिले

    October 25, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026

    झारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी

    October 25, 2026

    सहायक कारापाल अभ्यर्थियों की मांग, दौड़ के लिए एक महीने का और समय मिले

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.