Ranchi : लोकसभा में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का नौवां आम बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद झारखंड के राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने बजट को विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया है। हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ सीआईपी के उन्नयन की व्यवस्था की गई है। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि रेलवे के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर से भी राज्य को लाभ मिलेगा।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बजट में उत्पादकता और रोजगार सृजन पर खास ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर टेक्सटाइल सेक्टर में रोजगार की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा क्लीनिकल ट्रायल और आयुर्वेद को बढ़ावा देने की योजनाएं भी बजट में शामिल हैं। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक रामदीन ने कहा कि यह बजट हेल्थ सेक्टर के लिए सर्वोत्तम है। गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली जरूरी दवाओं की कीमत घटाई गई है। साथ ही सीआईपी का अपग्रेड और निमहान्स 2 बनाने का फैसला स्वागत योग्य है।
वहीं, एनडीए में शामिल दल जदयू, आजसू और लोजपा (आर) ने बजट को विकास का बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में “2047 विकसित भारत” के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में बढ़ते कदम की झलक मिलती है।
Also Read : UNION BUDGET 2026-27 : रांची और तेजपुर में भी खुलेगा NIMHANS-2


